न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शत्रुघ्न ने इसलिए दी अपने बच्चों की मिसाल, अनन्या को सुहाना और ईशान ने ऐसे किया विश

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन पर चर्चा छिड़ गई। इस बीच दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 1:21:10

शत्रुघ्न ने इसलिए दी अपने बच्चों की मिसाल, अनन्या को सुहाना और ईशान ने ऐसे किया विश

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन पर चर्चा छिड़ गई। इस बीच दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि मेरे बच्चों की परवरिश काफी अच्छी हुई है और मुझे गर्व है कि इस तरह की लत उन्हें नहीं लगी है। शत्रुघ्न के दो बेटे लव, कुश और बेटी सोनाक्षी हैं।

शत्रुघ्न ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं काफी समय से एंटी टोबैको कैम्पेन का हिस्सा रहा हूं। ऐसे में मेरे लिए यह प्रैक्टिस है। जब शत्रुघ्न से पूछा गया कि क्या सितारों के लिए यह चुनौती है कि बिजी शेड्यूल से बच्चों को सही दिशा दिखाएं तो उन्होंने कहा कि चुनौती हो या ना हो, ऐसा जरूर होना चाहिए।

मेरा शुरू से मानना है, मैं जो कहता हूं उसका पालन करता हूं, एंटी टोबैको कैम्पेन करता हूं। मैं हमेशा कहता हूं, ड्रग्स को न कहो और तंबाकू से दूर रहो। आज मैं इस मामले में भाग्यशाली समझता हूं कि मेरे बच्चों की परवरिश इतनी अच्छी हुई है कि उनको किसी किस्म की कोई आदत या ऐसे मामले में न उनको कभी सुना है, न देखा है, न पाया है, न वो करते हैं ऐसी कोई हरकत। पैरेंट्स को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनके बच्चे अकेले न पडे़ं, गलत संगति में न पड़ें। उन्हें बच्चों के साथ कम से कम एक टाइम का खाना तो खाना ही चाहिए।

shatrughan sinha,ananya panday,suhana khan,eshaan khattar,bollywood news in hindi

अनन्या पांडे की फ्रेंड सुहाना खान ने शेयर की थ्रो बैक फोटो

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सुहाना अपने करीबी दोस्तों के साथ अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं। वे अनन्या पांडे की बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं। अनन्या ने शनिवार (30 अक्टूबर) को 23वां जन्मदिन मनाया। सुहाना ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक फोटो अपलोड की। इसमें वे अनन्या और रायसा पांडे के साथ दिखाई दीं। इन तीनों स्टार किड्स की यह फोटो किसी रेस्टोरेंट की है। सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक, आई लव यू टू पीस।' आपको बता दें कि अनन्या बीते दिनों आर्यन के ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में थीं। एनसीबी को आर्यन की व्हाट्सऐप चैट से अनन्या से जुड़ी जानकारी मिली थी। अनन्या को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

खाली पीली फिल्म के को एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा यह मैसेज

एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी फ्रेंड अनन्या के जन्मदिन पर बड़े खास और सिंपल अंदाज में पोस्ट किया और सपोर्ट दिखाया। ईशान ने अनन्या की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी केक डे ऐनी पाणिनी। उम्मीद करता हूं कि तुम्हारे साथ हमेशा सच्चाई, मजबूती और प्यार रहे।” इसके साथ ईशान ने लाल रंग की हार्ट इमोजी बनाई है। ईशान और अनन्या को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में ईशान को एक फ्लॉवर शॉप से बुके खरीदते हुए भी देखा गया था, जो वे अनन्या के घर लेकर गए थे। ईशान, अनन्या की बहन रायसा के भी काफी करीब माने जाते हैं। अनन्या और ईशान 'खाली पीली' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, शनाया कपूर सहित कई अन्य हस्तियों ने भी अनन्या को विश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर