बॉलीवुड सितारों का पार्टी करना आम बात है। एक समय था जब ऐसे मूमेंट्स को कैद करने के लिए कैमरामैन और वीडियोग्राफर बेकरार रहते थे और इसके बाद ये अनछुए पल फैंस तक पहुंचते थे। हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया ने फैंस के लिए ये सबकुछ सहज कर दिया है। स्टार्स खुद अपने अकाउंट पर फोटो और वीडियो शेयर कर देते हैं।
बॉलीवुड में गर्ल गैंग के नाम से मशहूर कपूर सिस्टर्स करिश्मा व करीना और अरोड़ा सिस्टर्स मलाइका व अमृता अक्सर पार्टी करती दिखती हैं। अब करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो करीना, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी, ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, आदर पूनावाला और पूनम पूनावाला के साथ पार्टी करती दिख रही हैं।
करिश्मा ने लिखा कि रविवार की एक परफेक्ट शाम। #loveandlaughter।’ इसी फोटो को मनीष, करण और अमृता ने भी खुद के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अमृता ने इस पार्टी की एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसमें वो करीना, नताशा पूनावाला और करिश्मा के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।














