न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बनाया था विवादित वीडियो

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। वायरल वीडियो में उन्होंने एक धार्मिक समुदाय और बॉलीवुड सितारों पर विवादित बयान दिए थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 5:31:15

 गुरुग्राम से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बनाया था विवादित वीडियो

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली इस समय एक बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसा पोस्ट किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया और परिणामस्वरूप पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरी दुनिया में भारत की तारीफ हो रही है और हर ओर भारत के साहसिक कदम की सराहना की जा रही है। मगर इस बीच कुछ ऐसे भी बयान सामने आए जिन्होंने केवल नफरत और विवाद को जन्म दिया। ऐसा ही एक बयान शर्मिष्ठा पनोली द्वारा दिया गया था।

कोलकाता पुलिस ने पुणे की लॉ की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

वीडियो में दी थी विवादित टिप्पणी

कोलकाता पुलिस के अनुसार, शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक विशेष धार्मिक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बनाया गया था, जिसमें उनके द्वारा की गई टिप्पणी में एक विशेष धर्म को निशाना बनाया गया था। हालाँकि, अब वह वीडियो डिलीट कर दिया गया है, लेकिन तब तक वह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। वायरल होने के बाद इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा कर दिया। कोलकाता में इस वीडियो के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया।

बॉलीवुड सितारों पर भी साधा था निशाना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शर्मिष्ठा ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें रेप थ्रेट्स तक मिल रही थीं। इसके बाद शर्मिष्ठा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने वीडियो के लिए माफी मांगी और उसे डिलीट भी कर दिया। हालांकि, मामला यहीं नहीं थमा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपने वायरल वीडियो में शर्मिष्ठा ने कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि ये सितारे अपनी फिल्मों में देशभक्ति की बातें करते हैं, लेकिन जब देश को सच में उनकी ज़रूरत होती है, तब ये लोग गायब हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज