न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : किलकारियों से गूंजा ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस शर्मिन का घर, सोनू के सवाल पर मिस वर्ल्ड ने दिया यह जवाब

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में 'आलमजेब' का रोल प्ले करने वालीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 2:48:50

2 News : किलकारियों से गूंजा ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस शर्मिन का घर, सोनू के सवाल पर मिस वर्ल्ड ने दिया यह जवाब

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में 'आलमजेब' का रोल प्ले करने वालीं उनकी भांजी शर्मिन सहगल के जीवन में सबसे बड़ी खुशी आ गई है। उनके घर किलकारियां गूंजी हैं। शर्मिन ने एक नन्हें-मुन्न को जन्म दिया। शर्मिन की शादी नवंबर 2023 में बिजनेसमैन अमन मेहता के साथ हुई थी। अमन टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। शादी के डेढ़ साल बाद वो पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मिन 28 मई को मां बनीं। हालांकि अब तक इस पर उनके परिवार में से किसी ने गुड न्यूज कंफर्म नहीं की है।

फैंस को शर्मिन की पोस्ट का इंतजार है। अप्रैल में शर्मिन की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। उन्होंने यह जानकारी भी ऑफिशियली शेयर नहीं की थीं। शर्मिन ने साल 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'मलाल' के जरिए शर्मिन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म को उनके मामा भंसाली ने ही प्रोड्यूस किया था। इसके बाद शर्मिन हॉरर-कॉमेडी मूवी 'अतिथि भूतो भव' में भी नजर आई थीं। इसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ और प्रतीक गांधी ने भी काम किया। शर्मिन को असली पहचान भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' से मिली थी। ‘हीरामंडी’ के जरिए भंसाली ने भी OTT पर डेब्यू किया था। सीरीज पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

यह साल 2024 की सबसे ज्यादा चर्चित वेब सीरीज में से एक रही। इसमें शर्मिन के साथ सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, मनीषा कोइराला, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, फरदीन खान सहित कई कलाकार थे। हालांकि कुछ लोगों ने शर्मिन को ‘हीरामंडी’ के लिए ट्रॉल भी किया था। शुरुआत में उन्होंने खुद को चर्चाओं से दूर कर लिया और यहां तक कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट को भी बंद कर दिया था। बाद में शर्मिन ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि लोग अक्सर आलोचना के बीच तारीफ को नजरअंदाज कर देते हैं।

sharmin segal,actress sharmin segal,aman mehta,sharmin aman,heeramandi,sanjay leela bhansali,opal suchata chuangsri,miss world 2025,sonu sood

थाईलैंड की चुआंगस्री ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, सोनू सवाल के जवाब पर फिदा

हैदराबाद में शनिवार (31 मई) रात मिस वर्ल्ड पेजेंट का 72वें ग्रैंड फिनाले हुआ। खिताब थाईलैंड की सुंदरी ओपल सुचाता चुआंगस्री ने जीता। फिनाले के जज अभिनेता सोनू सूद ने चुआंगस्री से सवाल पूछा, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब देते हुए सभी का दिल जीत लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनू ने पूछा कि इस यात्रा ने आपको सच्चाई और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में क्या सिखाया है, जो कहानियों को कैसे आकार देता है?’

चुआंगस्री ने जवाब देते हुए कहा कि मिस वर्ल्ड में होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर है। इस यात्रा में मैंने सीखा है कि चीजों को कैसे देखा जाता है और यह हमारी जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि हम यहां जो सबसे बड़ी चीज कर सकते हैं, वह यह है कि हम सभी लोग, चाहे वह बच्चे हों, वयस्क हों या यहां तक कि हमारे अपने माता-पिता भी, जो हमें किसी न किसी रूप में देखते हैं, उनके लिए एक प्रेरणा बनें। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी उम्र का हो या किसी भी खिताब का धारक हो, हमेशा अपने आस-पास किसी ऐसे व्यक्ति को पाता है, जो उससे प्रेरणा लेता है।

लोगों का नेतृत्व करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम अपने कार्यों में उनकी कृपा और शालीनता को बनाए रखें। यह वह बड़ी चीज है जिसे हम अपनी दुनिया में कर सकते हैं। सोनू ने इस पर कहा कि आपने बहुत ही सुंदर और गहरा जवाब दिया है। यह स्पष्ट है कि आप न केवल बाहरी सुंदरता के साथ, बल्कि आंतरिक सुंदरता और बुद्धिमत्ता के साथ भी समृद्ध हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी