न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैसे सुपरस्टार राजेश खन्ना ने खुद गंवाया अपना स्टारडम, दोस्तों के लिए लुटा दी शोहरत, शर्मिला टैगोर का बड़ा खुलासा

शर्मिला टैगोर ने अपनी किताब में राजेश खन्ना के स्टारडम के पतन पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि कैसे काका ने समय के साथ खुद को नहीं बदला और दोस्ती में अपनी शोहरत तक लुटा दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 7:25:02

कैसे सुपरस्टार राजेश खन्ना ने खुद गंवाया अपना स्टारडम, दोस्तों के लिए लुटा दी शोहरत, शर्मिला टैगोर का बड़ा खुलासा

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का निधन 2012 में 69 वर्ष की उम्र में हुआ था। एक समय था जब उनका फिल्म इंडस्ट्री पर ऐसा दबदबा था कि हर अभिनेत्री उनके साथ काम करना चाहती थी। उनकी लोकप्रियता खासकर महिला दर्शकों के बीच जबरदस्त थी। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे। उनकी कार तक महिला फैंस चूम-चूमकर लाल कर देती थीं। मगर इतनी शोहरत के बावजूद, एक समय ऐसा भी आया जब काका का सितारा धीरे-धीरे डूबता चला गया। आखिर ऐसा क्या हुआ? इस पर उनकी को-एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है।

शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार राजेश खन्ना की बायोग्राफी 'डार्क स्टार: द लॉन्लीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना' के प्रस्तावना में बताया कि आखिर कैसे काका ने खुद अपने स्टारडम को अपने हाथों से फिसलने दिया। इस किताब को गौतम चिंतामणि ने लिखा है। टैगोर लिखती हैं कि काका ने कभी अपनी सफलता को गंभीरता से नहीं लिया, जैसे उन्होंने कई रिश्तों को जाने दिया, वैसे ही उन्होंने स्टारडम को भी वक्त के साथ नहीं संभाला। समय के साथ न बदल पाने की वजह से वह दर्शकों की बदलती पसंद के साथ नहीं चल पाए और उनका मज़ाक बनने लगा।

उन्होंने यह भी बताया कि राजेश खन्ना अपने दोस्तों के लिए बहुत उदार थे। वह उन्हें महंगे तोहफे और यहां तक कि फ्लैट तक दे देते थे। टैगोर ने यह भी साझा किया कि काका के साथ काम करना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि वह अक्सर देर से सेट पर आते थे। जहां वह सुबह 8 बजे सेट पर होती थीं, वहीं काका दोपहर 12 बजे पहुंचते थे। इसके चलते उन्हें अपने घर देर से लौटना पड़ता था।

फिर भी, एक्ट्रेस कहती हैं कि राजेश खन्ना के साथ उनकी फिल्मों की सफलता ने उन्हें बार-बार साथ काम करने को प्रेरित किया। आराधना, अमर प्रेम, दाग और आविष्कार जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी सुपरहिट रही। भले ही काका आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन शर्मिला टैगोर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और मां के किरदारों में दिखती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक