न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शर्मिला ने मंसूर के साथ शादी के लिए बदल लिया था धर्म, इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से इसलिए बनाई दूरी

शर्मिला टैगोर अपने समय की टॉप एक्ट्रेस में मानी जाती थीं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। शर्मिला ने सभी समकालीन दिग्गज हीरो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 8:10:55

2 News : शर्मिला ने मंसूर के साथ शादी के लिए बदल लिया था धर्म, इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से इसलिए बनाई दूरी

शर्मिला टैगोर अपने समय की टॉप एक्ट्रेस में मानी जाती थीं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। शर्मिला ने सभी समकालीन दिग्गज हीरो के साथ काम किया। खास तौर से दिवंगत राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। शर्मिला ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से उस दौर में शादी की थी, जब लोग दूसरे धर्म में शादी करने से घबराते थे। समाज इंटरफेथ रिश्तों को समाज आसानी से स्वीकार नहीं करता था। शर्मिला ने धर्म बदलकर शादी की। शर्मिला की बेटी एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में हॉटरफ्लाई से इस बारे में खुलकर बात की। सोहा ने कहा मेरी मां ने अपना धर्म बदल लिया था।

ये काफी कंफ्यूजिंग था, क्योंकि कई बार वह आयशा के नाम से साइन करती हैं और कई बार वह शर्मिला लिखती हैं। लेकिन वह हमेशा ही अपने प्रोफेशनल करिअर में शर्मिला टैगोर ही रहीं। लोग उन्हें आज भी इसी नाम से जानते हैं लेकिन उनका नाम आयशा भी है। मां ने उस दौर में ऐसी शादी की जब लोग इंटरफेथ मैरिज के बारे में बात करने से हिचकिचाते थे। क्योंकि मेरी मां हमेशा से ही अपनी शर्तों पर जीती थीं चाहे वह करिअर चुनना हो या शादी करने का फैसला।

मां ने हमेशा ही वो किया जो उन्हें सही लगा और बिना किसी झिझक के बोल्ड फैसले भी लिए चाहे वो बिकिनी पहनना हो या एक्टिंग करना। उनकी कहानी आज भी उन लोगों के लिए प्रेरणा से भरी है, जो पारंपरिक बाधाओं से आगे बढ़ना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि शर्मिला भी पहले भी अपने रिश्ते को लेकर बात कर चुकी हैं।

उन्होंने बरखा दत्त के साथ बात करते हुए कहा था कि उनके घरवालों को टेलीग्राम्स मिला करते थे, जिनमें लिखा होता था कि ‘अब गोलियों से बात होगी’ लेकिन शादी और रिसेप्शन दोनों ही बहुत शांतिपूर्वक ढंग से हुए। शर्मिला और मंसूर के 3 बच्चे सैफ, सोहा और सबा अली खान हैं। मंसूर का साल 2011 में 70 साल की उम्र में निधन हो गया था।

2 News : शर्मिला ने मंसूर के साथ शादी के लिए बदल लिया था धर्म, इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से इसलिए बनाई दूरी

हाल ही रिलीज हुई थी ‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘घाटी’

ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली' में ‘देवसेना’ के किरदार से दुनियाभर में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (43) इन दिनों अपसेट हैं। इसका कारण है उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'घाटी' का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन। शायद इसीलिए उन्होंने अब सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है। हालांकि वह हमेशा के लिए ऐसा नहीं कर रहीं। अनुष्का ने शुक्रवार (12 सितंबर) को X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया से ब्रेक का ऐलान किया।

उन्होंने फैंस से जल्द ही वापसी करने का वादा भी किया। अनुष्का ने कागज पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट शेयर किया है। अनुष्का ने लिखा, “नीली रोशनी की जगह मोमबत्ती की रोशनी...कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर हो रही हूं, ताकि दुनिया से फिर से जुड़ सकूं और स्क्रॉलिंग से आगे बढ़कर काम कर सकूं, जहां से हमने असल में शुरुआत की थी। जल्दी ही ज्यादा कहानियों और प्यार के साथ फिर मिलूंगी। हमेशा मुस्कराते रहें। लव। अनुष्का शेट्टी।” अनुष्का की पोस्ट देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

अनुष्का की फिल्म 'घाटी' 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन कृष जगरलामुडी ने किया है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपए कमाए और फिर इसका कलेक्शन लगातार गिरता गया। आलम यह है कि 7वां दिन आते-आते इसकी कमाई 21 लाख रुपए पर पहुंच गई। फिल्म ने 7 दिन में मात्र 6.64 करोड़ रुपए जुटाए जबकि इसका बजट लगभग 45 करोड़ रुपए है। यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई। अनुष्का की अगली फिल्म मलयालम में बन रही कथानार : द वाइल्ड सोर्सर है, जो 2026 में रिलीज होगी। रोजिन थॉमस के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में जयसूर्या लीड रोल में होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान