न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मिला टैगोर ने इन बातों के लिए की बहू करीना की तारीफ, बताया बेटे सैफ अली खान में आए क्या बदलाव

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर ने एक बार फिर अपनी बहू एक्ट्रेस करीना कपूर खान की जमकर तारीफ की है। हाल ही में शर्मिला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 5:50:11

शर्मिला टैगोर ने इन बातों के लिए की बहू करीना की तारीफ, बताया बेटे सैफ अली खान में आए क्या बदलाव

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर ने एक बार फिर अपनी बहू एक्ट्रेस करीना कपूर खान की जमकर तारीफ की है। हाल ही में शर्मिला ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान शर्मिला ने करीना के साथ उनके रिश्ते को लेकर बात की। शर्मिला ने बताया कि मुझे करीना से बहुत लगाव है। उनकी सबसे खास बात यह है कि वे बहुत शांत हैं। उनमें बहुत ठहराव है। मैंने उन्हें उनके स्टाफ से, हेयरड्रेसर और डिजाइनर्स से बात करते हुए देखा है।

कभी-कभी जब हमें जल्दी होती है तो मैं अपने हेयरड्रेसर पर झपट पड़ती हूं कि जल्दी करो, लेकिन करीना नहीं। मुझे करीना की ये बात बहुत पसंद है कि उनमें बहुत धैर्य है। करीना के साथ होने से मुझे सुकून मिलता है। करीना कभी खुद की तुलना किसी से नहीं करतीं। वे अपना काम खुद करती हैं। मैं बहुत खुश हूं कि करीना मेरी बहू हैं। करीना मुझसे कहती हैं कि मैं आपकी बेटी जैसी हूं। मैं कहती हूं हां आप हो।

Sharmila Tagore,saif ali khan,Kareena Kapoor,actress sharmila tagore,sharmila kareena,sharmila saif,bollywood news in hindi

मैच्योर पर्सन बन गए हैं सैफ : शर्मिला

शर्मिला ने बेटे सैफ अली खान में आए बदलावों के बारे में भी बात की। शर्मिला ने कहा कि मैंने सैफ की मूवी 'ये दिल्लगी' देखी और यहां तक कि उनके पुराने इंटरव्यू भी बहुत मजेदार थे। वे एक मैच्योर पर्सन बन गए हैं। वे अब चार बच्चों के पिता हैं और एक बेहतरीन शेफ बन गए हैं। उन्होंने पढ़ने जैसे अच्छे शौक डेवलप किए हैं। वे एक अच्छे पिता हैं और अच्छा खाना बनाते हैं। शर्मिला ने यह भी बताया कि वे कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से सैफ और उनकी फैमिली से नहीं मिल पाई हैं। हेल्थ इश्यूज के कारण वे लंबी दूरी तक ट्रैवल करने में असमर्थ हैं। उन्होंने अभी सैफ-करीना के दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को भी नहीं देखा है। उसका जन्म इस साल फरवरी में हुआ था।

Sharmila Tagore,saif ali khan,Kareena Kapoor,actress sharmila tagore,sharmila kareena,sharmila saif,bollywood news in hindi

फिल्मों में वापसी के सवाल पर शर्मिला ने दिया यह जवाब

शर्मिला ने 1969 में क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी। वे बेटे सैफ और बेटियों सोहा अली खान और सबा अली खान की मां हैं। शर्मिला ने 'कश्मीर की कली', 'आराधना' और 'एन इवनिंग इन पेरिस' सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। वे अंतिम बार सिल्वर स्क्रीन पर वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण व इमरान खान की मूवी ब्रेक के बाद में नजर आई थीं। फिल्मों में वापसी के सवाल पर शर्मिला ने कहा कि उनके पास ऑफर तो आए थे, लेकिन डॉक्टर उन्हें इसकी इजाजत नहीं देते हैं। उल्लेखनीय है कि शर्मिला और करीना में शुरू से ही अच्छी ट्यूनिंग रही है। कुछ समय पहले करीना ने भी इंटरव्यू में शर्मिला की खूब तारीफ की थी। करीना ने कहा था कि मुझे बहुत फक्र महसूस होता है कि वे ऐसी लीजेंड्री एक्ट्रेस की बहू हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर