न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मिला को सारा, करीना और दोनों बेटियों ने ऐसे दी बधाई, अर्पिता ने मां के बर्थडे पर लिखी ये इमोशनल पोस्ट

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आज बुधवार (8 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। शर्मिला 77 साल की हो गई हैं। उन्हें सोशल मीडिया के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 6:28:24

शर्मिला को सारा, करीना और दोनों बेटियों ने ऐसे दी बधाई, अर्पिता ने मां के बर्थडे पर लिखी ये इमोशनल पोस्ट

दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आज बुधवार (8 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। शर्मिला 77 साल की हो गई हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस, फिल्म इंडस्ट्री के लोग और परिजन शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सैफ अली खान की बेटी सारा ने इंस्टाग्राम पर दादी शर्मिला टैगोर के साथ खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। सारा ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बड़ी अम्मा...मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमेशा हमारे साथ खड़े रहने और समर्थन देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। इंशाअल्लाह मुझे उम्मीद है कि मैं आपको हमेशा गौरवान्वित कर सकती हूं।'

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सासू मां शर्मिला की उनके दौर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी खूबसूरत सासू मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आइकॉनिक।'

सोहा अपनी मां शर्मिला का जन्मदिन मनाने के लिए पटौदी हाउस गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां और अपनी बेटी इनाया की कई फोटो शेयर की हैं। सबा ने भी मां शर्मिला का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही लिखा, मां… आप आंतरिक सुंदरता को दर्शाती हैं। आप आकर्षण का एक केंद्र बन जाती हैं। चमकते रहिए। जन्मदिन की शुभकामनाएं।' शर्मिला को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक फिल्मफेयर पुरस्कार और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है। वर्ष 2013 में आर्ट्स और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

अर्पिता ने मां सलमा खान के साथ शेयर की फोटो

सलमान खान की मां सलमा खान का आज 8 दिसंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपनी मां के लिए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखी है। अर्पिता ने मां के साथ फोटो शेयर किया है, जिसमें उसके पति आयुष शर्मा, बेटा अहिल और बेटी अयात भी नजर आ रहे हैं।

अर्पिता ने लिखा, ‘मेरी पहली दोस्त, मेरी बेस्ट फ्रेंड। मुझे आपके साथ लड़ना पसंद है, मुझे आपके आस-पास बॉस बनना पसंद है, मुझे आपके साथ गपशप करना पसंद है और सबसे ज्यादा मुझे यह जानना अच्छा लगता है कि आप हमेशा मेरे लिए हैं और आप हमेशा मेरे सपोर्ट में होंगी। हमारे परिवार की चट्टान के लिए। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और वास्तव में आपको हमारे जीवन में पाकर धन्य हैं। दुनिया की सबसे बेहतरीन मां को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’ अरबाज खान ने मां के साथ प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो