Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अब्दुल’ ने TMKOC में दिशा की वापसी पर दी रिएक्शन, मौत की अफवाहों के बाद पहली बार दिखीं काजल, वीडियो वायरल

सब टीवी का लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। लोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 2:51:26

2 News : ‘अब्दुल’ ने TMKOC में दिशा की वापसी पर दी रिएक्शन, मौत की अफवाहों के बाद पहली बार दिखीं काजल, वीडियो वायरल

सब टीवी का लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसमें मनोरंजन का खजाना छुपा हुआ है। शो का कॉन्सेप्ट इतना बढ़िया है कि कई एक्टर्स के जाने के बावजूद इसकी लोकप्रियता पर खास असर नहीं पड़ा। इसका हर किरदार छाप छोड़ने में सफल रहा है। ऐसा ही एक किरदार है ‘दयाबेन’ का, जिसने दिलो-दिमाग पर राज किया है। हालांकि करीब 8 साल पहले इस रोल में अपनी शानदार अदाकारी से जान फूंकने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी ने शो छोड़ दिया था। तब से ही यह किरदार शो से गायब है।

न तो दिशा ने शो में वापसी की और न ही अभी तक उनका कोई रिप्लेसमेंट मिला। उनकी वापसी को लेकर लगातार अटकलें लगती रहती हैं। यहां तक कि शो में भी कई बार ऐसी स्थिति क्रिएट की गई, जिससे लगा कि ‘दयाबेन’ आने को है। अब शो में शुरू से ही ‘अब्दुल’ का रोल निभाने वाले एक्टर शरद सांकला (60) ने इस बारे में रिएक्शन दी है। शरद ने बताया कि दिशा को सेट पर काफी याद किया जाता है। शरद ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा कि आप ही सोचो अभी 8 साल हो गए हैं। 8 साल से दया इस शो में नहीं आई है।

उनके अपने पर्सनल कारण हैं। सोचिए अगर चेंज करना ही होता तो वो एक साल में ही हो गया होता। 6 महीने, एक साल-दो साल में आदमी कितना इंतजार करता है। लेकिन आठ साल से उनका इंतजार कर रहे थे। अभी भी हम लोग चाहते हैं कि दया आ जाए। मैं क्या ऑडियंस भी ये ही चाहती है कि दया आ जाए। असित मोदी और हम सब अभी भी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इससे और रौनक आ जाएगी। और शायद 5 साल, 7 साल और 10 साल आगे चल जाए। उल्लेखनीय है कि अगस्त में असित ने दिशा के घर जाकर राखी बंधवाई थी और इसका वीडियो पोस्ट किया था।

तब एक बार फिर से लगा कि दिशा की जल्द ही शो में एंट्री होगी, लेकिन असित ने साफ कर दिया अब इसकी संभावना बहुत कम है। असित ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोग अक्सर ‘दयाबेन’ की एंट्री को लेकर सवाल करते हैं। साल 2017 में जब दिशा गई थीं तो मैं परेशान हो गया था। ‘दयाबेन’ शो का जरूरी किरदार है। मेरा और दिशा का कोई मतभेद नहीं है। दिशा ने अपनी फैमिली पर फोकस किया। हमने साथ में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। शो ने 17 साल पूरे कर लिए हैं। अब पानी सिर के ऊपर चला गया है। ये हाई टाइम है, नई दया को लाने का।

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने मौत की अफवाह फैलाने वालों को दिया था करारा जवाब

साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला है। अब वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में ‘मंदोदरी’ की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही काजल की मौत की खबर मीडिया में वायरल हो गई। बात बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर काजल ने सामने आकर करारा जवाब दिया। इस बीच इन अफवाहों के बाद बुधवार (10 सितंबर) को एक्ट्रेस को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया।

उनकी इस अपीयरेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि काजल ने स्टाइलिश ब्लू जींस के साथ ब्लैक टॉप पहना है। आंखों पर ब्लैक गॉगल है और बाल खुले रखे हैं। उनके कंधे पर स्टाइलिश ब्लैक बैग सबका ध्यान खींच रहा है। बता दें हाल ही अफवाहें फैल गई थीं कि इसी साल रिलीज हुई 'कन्नपा' मूवी में ‘माता पार्वती’ का रोल निभा चुकीं काजल का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है।

इस पर काजल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, “मुझे कुछ बेबुनियाद खबरों का पता चला, जिनमें दावा किया गया कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है और अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं। भगवान की कृपा से मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह ठीक, सुरक्षित हूं और बहुत अच्छे से जिंदगी जी रही हूं। मैं आप सबसे विनम्रतापूर्वक गुजारिश करती हूं कि इस तरह की झूठी खबरों पर ध्यान ना दें। आइए अपना ध्यान सकारात्मकता और सच्चाई पर केन्द्रित करते हैं।” काजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में 'द इंडिया स्टोरी', 'इंडियन 3' और 'रामायण' (पार्ट 1 और पार्ट 2) शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका