न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति-राघव ने घर पर लिया सरस्वती महाराज का आशीर्वाद, शादी से ठीक पहले एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी को एक साल हो चुका है। वे पिछले साल 24 सितंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 7:23:05

2 News : परिणीति-राघव ने घर पर लिया सरस्वती महाराज का आशीर्वाद, शादी से ठीक पहले एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी को एक साल हो चुका है। वे पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में विवाह बंधन में बंधे थे। इस समय परिणीति दिल्ली में अपने ससुराल में हैं। हाल ही में परिणीति और राघव ने दिल्ली स्थित अपने घर में गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस बात की जानकारी खुद राघव ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए दी है।

इसके अलावा महाराज से मुलाकात की इस खास पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिणीति और राघव पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। परिणीति ने येलो कलर का सूट, जबकि राघव ने व्हाइट कुर्ता और पायजामा पहन रखा था। जहां राघव और परिणीति ने उनका जोरदार स्वागत किया। दोनों ने शंकराचार्य स्वामी के साथ पूजा की और उनके आशीर्वाद को स्वीकार किया। इस दौरान उनके साथ कई और संत भी मौजूद थे।

राघव के परिवार के अलावा कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि परिणीति करवाचौथ (20 अक्टूबर) से एक दिन पहले अपने ससुराल पहुंची थीं। उन्होंने पति और परिवार के सदस्यों के साथ इस खास त्योहार का जश्न मनाया। इस दौरान परिणीति पिंक सूट में नजर आईं। परिणीति ने अपने बालों को खुला रखा था और कानों में बड़े झुमके पहने हुए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की थीं।

रविवार को सुमित सूरी के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी सुरभि ज्योति

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सुमित सूरी के साथ शादी करने जा रही हैं। इस साल की शुरुआत से ही शादी की योजना की अफवाहें फैल रही हैं। अब दोनों ने शादी की घोषणा कर दी है। ‘कुबूल है’ फेम सुरभि 27 अक्टूबर को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में आहना लक्जरी रिसॉर्ट में सुमित के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। इस जोड़े ने आज शनिवार (26 अक्टूबर) को रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं।

वे शादी से पहले के उत्सवों का जश्न मना रहे हैं। सुरभि ने प्री-वेडिंग इवेंट्स की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें कपल नेचर और कैंडल्स के बीच चमकीले पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रहे हैं। सुरभि ने कैप्शन में लिखा, “ये जड़ें गहरी हैं, धूप और बारिश, लचीलापन और अनुग्रह की कहानियां लेकर आती हैं। सुमित और मैंने प्रकृति की पवित्र छत्रछाया के नीचे अपनी यात्रा शुरू करने का फैसला किया, जहां हम उन पेड़ों का सम्मान करते हैं जो ऊंचे हैं और 5 तत्व जो हमें संपूर्ण रखते हैं।”

सुरभि ने लाइम ग्रीन पटियाला सूट और सुमित ने कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था। दोनों अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंधेंगे। पूर्व में वे मार्च में शादी करने को तैयार थे और राजस्थान में जगह तलाश रहे थे। हालांकि किन्हीं कारणों से शादी टल गई। बता दें कि दोनों पूर्व में एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं। इसमें वे दूल्हा और दुल्हन के रूप में दिखाई दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री