Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शनाया इस फिल्म के साथ करेंगी डेब्यू, होंगे यह हीरो, इस एक्टर के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग

एक्टर संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर व बोनी कपूर की भतीजी शनाया के फिल्मी दुनिया में कदम रखने को लेकर पिछले कई दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 8:06:00

2 News : शनाया इस फिल्म के साथ करेंगी डेब्यू, होंगे यह हीरो, इस एक्टर के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी की मांग

एक्टर संजय कपूर की बेटी और अनिल कपूर व बोनी कपूर की भतीजी शनाया के फिल्मी दुनिया में कदम रखने को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। शनाया अब बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह ‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आएंगी। यह लव स्टोरी पर बेस्ड होगी। इसमें शनाया एक थिएटर एक्ट्रेस की भूमिका में दिखेंगी। विक्रांत एक ब्लाइंड म्यूजीशियन का रोल प्ले करेंगे।

यह फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की पॉपुलर शॉर्ट स्टोरी ‘द आइज हैव इट’ पर आधारित होगी। यह म्यूजिकल बैकड्रॉप पर सेट रहेगी। इसमें प्यार, यादें और विश्वास समेत कई चीजों को दिखाया जाएगा। इसके डायरेक्टर संतोष सिंह रहेंगे। संतोष ने इससे पहले ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘अपहरण’, ‘रणनीति : बालाकोट एंड बियॉन्ड’ जैसी वेब सीरीज बनाई थी।

शनाया से पहले इस फिल्म में लीड रोल के लिए मेकर्स तीन एक्ट्रेस तारा सुतारिया, अलाया एफ और ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा के साथ बात कर रहे थे लेकिन इस रोल के लिए शनाया उन्हें परफेक्ट लगीं। शनाया को भी किसी बढ़िया ब्रेक का इंतजार था। इससे पहले शनाया का नाम करण जौहर-शशांक खेतान की अर्बन ट्राइंगल फिल्म ‘बेधड़क’ और हॉटस्टार की सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के लिए आगे आया था, लेकिन ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चले गए।

बता दें शनाया चंकी पांडे की बेटी अनन्या और शाहरुख खान की बेटी सुहाना की पक्की दोस्त हैं। अनन्या और सुहाना एक्टिंग की पारी शुरू कर चुकी हैं। सुहाना ने पिछले साल ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था, जबकि अनन्या ने अपने पैर जमा लिए हैं।
shanaya kapoor,actress shanaya kapoor,shanaya debut,sanjay kapoor,aankhon ki gustakhiya movie,vikrant massey,akkineni nagarjuna,actor nagarjuna,naga chaitanya,land encroachment मुसीबत में फंसे साउथ इंडियन सुपरस्टार नागार्जुन, अतिक्रमण का लगा आरोप

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के फैंस को परेशान करने वाली खबर है। नागार्जुन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें उनके ऊपर अवैध रूप से जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। हैदराबाद के माधापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। कासिरेड्डी भास्कर रेड्डी नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है, जो NGO जनम कोसम मनसाक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

रेड्डी ने आरोप लगाया है कि नागार्जुन ने अवैध तरीके से एन कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करवाया। बता दें कि नागार्जुन के एन कन्वेंशन सेंटर को अगस्त में ध्वस्त कर दिया गया था। उस समय भी सेंटर को जल निकायों और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माणों को हटाने के अभियान के तहत ही गिराया गया था। उसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपए में थी। कथित तौर पर थम्मिडीकुंटा झील के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) और बफर जोन के अंदर यह विवादित जमीन आती है।

रेड्डी ने एक्टर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि बीते कई साल से नागार्जुन अतिक्रमण की गई जमीन के जरिए अवैध रूप से भारी मात्रा में राजस्व कमा रहे थे। इससे पहले नागार्जुन ने तोड़फोड़ को गैरकानूनी बताते हुए कहा था कि यह स्थगन आदेशों के खिलाफ है और बिना किसी पूर्व सूचना के किया गया है। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि यह भूमि निजी है और किसी भी टैंक योजना पर अतिक्रमण नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका