न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शनाया को भाई अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में दी बधाई, प्रिया ने ऐसे मनाया बर्थडे, हंसिका को याद आए पुनीत

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया आज मंगलवार (2 नवंबर) को 22 साल की हो गईं। शनाया ने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोमवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 6:26:59

शनाया को भाई अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में दी बधाई, प्रिया ने ऐसे मनाया बर्थडे, हंसिका को याद आए पुनीत

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया आज मंगलवार (2 नवंबर) को 22 साल की हो गईं। शनाया ने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोमवार रात को 12 बजते ही शनाया के पिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बर्थडे गर्ल का एक प्यारा वीडियो पोस्ट कर दिया। शॉर्ट क्लिप में शनाया एक सफेद ड्रेस में दिखीं और वे केक काट रही थीं। संजय ने वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरा दिल, हमेशा खुश रहो और ऐसे ही मुस्कुराते रहो, लव यू।” शनाया की मां महीप कपूर ने थ्रोबैक पिक्स की एक सीरीज शेयर की और लिखा, “22 ... मेरा दिल और आत्मा।” एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी चचेरी बहन पर प्यार बरसाया। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर शनाया के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं।

साथ ही अर्जुन ने लिखा, हैप्पी बर्थडे शनाया कपूर, मैं आशा और प्रर्थाना करता हूं कि ये साल आपको अपने काम और जिन लोगों से आप मिलते हों उनमें खुशी खोजने का मौका दे। इस साल का खूब लाभ उठाएं क्योंकि ये आपकी जिंदगी की नींव रखेगा। आप जैसी हैं वैसे ही फोकस्ड होकर हमेशा की तरह मुस्कुराती रहो। शनाया को चचेरी बहन खुशी कपूर से भी विशेष शुभकामनाएं मिलीं। खुशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर के साथ शनाया के लिए हार्दिक शुभकामनाएं साझा की।

खुशी ने बचपन की फोटो पोस्ट करते हुए 'हैप्पी बर्थडे' विश किया। आपको बता दें कि शनाया फिलहाल कई ब्यूटी ब्रैंड्स के साथ काम कर रही हैं। इस साल करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ शनाया के एक्टिंग करियर की शुरुआत की घोषणा की गई थी। शनाया ने चचेरी बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

प्रिया प्रकाश वारियर हुईं 22 की, आंख के इशारे वाला वीडियो हुआ था वायरल

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके मजेदार डांस देखने को मिलते हैं। प्रिया ने 28 अक्टूबर को 22वां जन्मदिन मनाया था। अब उन्होंने इस मौके का वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने दोस्तों के साथ हैं। प्रिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '22 और आभारी, इसे खास मेरा प्यार बनाने के लिए धन्यवाद।’ उल्लेखनीय है कि प्रिया साल 2019 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

इसमें प्रिया के आंख के इशारे वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। प्रिया को आखिरी बार फिल्म 'चेक' में देखा गया था। उनके साथ नितिन और रकुलप्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की थी। प्रिया को सबसे ज्यादा सराहना फिल्म 'ओरू अदार लव’ के लिए मिली थी। वे जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

shanaya kapoor,priya prakash varrier,hansika motwani,sanjay kapoor,arjun kapoor,bollywood news in hindi

हंसिका मोटवानी ने दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार के साथ किया था काम

हाल ही में कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से मात्र 46 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। इससे उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा। मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी पुनीत के जाने से सदमे में हैं। उन्होंने कहा, पुनीत का निधन मेरा पर्सनल लॉस है। हंसिका ने पुनीत के साथ बिंदास मूवी में काम किया था। हंसिका का कहना है कि मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि पुनीत नहीं रहे। उनका इस तरह असामयिक निधन मेरे और इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

जब मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म की थी उस वक्त मेरी उम्र 19 साल थी। मुझे याद है कि पुनीत कितने विनम्र और मधुर थे। मैं उस वक्त नई थी और मुझे इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा पता नहीं था। भले ही पुनीत सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। शूटिंग के दौरान मुझे सहज महसूस कराया। पुनीत ने सेट पर मेरी केयर की, मैं उस वक्त छोटी थी। मैं आखिरी बार पुनीत से एक अवॉर्ड फंक्शन में मिली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर