न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राकेश से ब्रेकअप को लेकर शमिता ने की खुलकर बात, BB से बाहर आने के बाद 1 साल लेनी पड़ी थेरेपी

मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। शमिता (46) ने बहन की जैसी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 11:37:20

2 News : राकेश से ब्रेकअप को लेकर शमिता ने की खुलकर बात, BB से बाहर आने के बाद 1 साल लेनी पड़ी थेरेपी

मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। शमिता (46) ने बहन की जैसी फिल्म इंडस्ट्री में करिअर बनाने की सोची लेकिन उन्हें खास सफलता हासिल नहीं हुई। कुछ समय पहले दोनों बहनें नेटफ्लिक्स पर कपिल के शो में नजर आई थीं, जहां शमिता की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें हुई थीं। अब शमिता ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और अभिनेता राकेश बापट से ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है। दोनों साल 2021 में ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ का हिस्सा थे। वे घर में एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे।

शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई बार एक साथ देखे गए और उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा भी हुई। हालांकि सालभर में ही दोनों का रिश्ता टूट गया। शमिता ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की पुष्टि भी कर दी थी। अब शमिता ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में इस बारे में कहा कि कृपया समझें, जब आप इतने लंबे समय तक ‘बिग बॉस’ जैसे बंद घर में रहते हैं, तो वहां रिश्ते बनना बिल्कुल स्वाभाविक है। इसका कारण है कि ऐसे माहौल में किसी भी इंसान को सहारे की जरूरत होती है। लेकिन बाहर की दुनिया वहां से बिल्कुल अलग होती है और वहीं आकर समझ आता है कि आखिर असलियत क्या है।

राकेश और मैं दो बिल्कुल अलग इंसान हैं। हम दोनों के सोच-विचार भी अलग हैं। इसलिए यह रिश्ता ज्यादा आगे नहीं चल सका। यह मेरी लाइफ का ऐसा चैप्टर है जो अब पूरी तरह से मिट चुका है। एक स्वतंत्र कामकाजी महिला होने के नाते मैं केवल इसलिए अपनी शांति से समझौता नहीं कर सकती क्योंकि कभी-कभी मुझे अकेलापन फील होता है। कई ऐसे लोग होते हैं जो अकेलेपन से डरकर रिश्ते बना लेते हैं जबकि मैंने यह सीख ली है कि कैसे अपनी जगह पर खुश रहना चाहिए..यही असली ताकत है। जब तक मुझे ऐसा इंसान नहीं मिलता जो मेरी आत्मा और पर्सनलिटी का सम्मान करे तब तक मैं किसी के साथ भी नए रिश्ते में आगे नहीं बढूंगी।

shamita shetty,actress shamita shetty,Shilpa Shetty,shamita shilpa,raqesh bapat,shamita raqesh,shamita mental therapy,bigg boss 3,bigg boss ott 1,bigg boss 15

शमिता शेट्टी ने कहा, मैं पहले से ही एंग्जाइटी की शिकार थी तो इस शो ने इसे और बदतर बना दिया

शमिता ने BB OTT 1, ‘बिग बॉस 3’ और ‘बिग बॉस 15’ में नजर आई थीं। शमिता ने कहा कि भले ही इस शो से मुझे फेम मिला लेकिन इसकी वजह से मेरी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ा था। मुझे पहले से पता था कि मैं शो नहीं जीतूंगी, मुझे मेकर्स नहीं जिताएंगे, तो फिर क्यों उनका शो ऑफर कर रहे हैं। ‘बिग बॉस’ से बाहर आने के बाद मुझे एक साल थेरेपी की जरूरत पड़ी, क्योंकि मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे आस-पास क्या हो रहा है या सही तरीके से कैसे रिएक्ट करूं।

मैं ‘बिग बॉस’ के घर से बेहद एंग्जाइटी के साथ बाहर आई। मैं पहले से ही एंग्जाइटी की शिकार थी तो इस शो ने इसे और बदतर बना दिया। मुझे लगता है कि मैं बाहर आकर थोड़ी ज्यादा एग्रेसिव भी हो गई थी और मेरे ख्याल से ऐसा घर की वजह से हुआ क्योंकि मैं लगातार लड़ रही थी। सोचिए, लगभग हर रोज सुबह उठकर टूथपेस्ट जैसी मामूली चीजों के लिए लोगों को एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए सुनना। यह कोई अच्छा माहौल नहीं है। घर से बाहर आकर रियलिटी और फिक्शन ने मुझे गहराई से प्रभावित किया था। मेरे दिमाग में बहुत कंफ्यूजन पैदा हो रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह