शमिता शेट्टी को अक्सर डिनर और लेट नाइट पार्टी में स्पॉट किया जाता है। शुक्रवार को भी वीकेंड इन्जॉयमेंट के लिए पहुंचीं शमिता शेट्टी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। हसीना जब कार का वेट कर रही थीं तो एक शख्स उन्हें बांहों में भरकर गाड़ी तक ले गया और चूमकर अलविदा भी कह दिया। एक्ट्रेस तो इससे शॉक्ड हुई हीं साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए कि आखिर ये हो क्या रहा है।
दरअसल, रेस्टोरेंट के बाहर शमिता शेट्टी इंतजार कर रही थीं सामने पैपराजी और ट्रैफिक की भी काफी भीड़ थी लेकिन तभी आमिर अली आए और शमिता शेट्टी को बांहों में भरकर ले उड़े। ये देखकर पहले तो शमिता शेट्टी भी समझ नहीं पाई लेकिन फिर जब उन्होंने आमिर को देखा तो सहज भी हो गईं। आमिर उन्हें इसी तरह कार तक लेकर गएं और गुडबाय किस देकर उन्हें विदा भी कर दिया। ये देख पैपराजी और वहां खड़े लोग काफी दंग रह गए।














