न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विज्ञापन में इस एक्ट्रेस को सुपरस्टार ने गलत तरीके से लगाया गले, चंकी-आदित्य-सुनील ने बदला धर्म!

टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर (43) काफी लाइमलाइट में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 2:10:26

2 News : विज्ञापन में इस एक्ट्रेस को सुपरस्टार ने गलत तरीके से लगाया गले, चंकी-आदित्य-सुनील ने बदला धर्म!

टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर (43) काफी लाइमलाइट में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शमा के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस बीच शमा ने एक सुपरस्टार की पोल खोली है। शमा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं बॉलीवुड के एक सुपरस्टार के साथ विज्ञापन शूट कर रही थी। इस विज्ञापन में मैं उनकी पत्नी का रोल कर रही थी। इसमें गले लगाना शूटिंग का हिस्सा नहीं था। लेकिन मुझे लगा कि वो मुझे किसी भी तरह गले लगाना चाहते हैं।

कई बार लोगों की ऊर्जा से ही पता चल जाता है कि वो क्या चाह रहे हैं। इस शूट में उन्हें अपनी पत्नी यानी मुझे ज्वैलरी पहनानी थी और मैं फिर उनकी तरफ झुकती फिर वो मुझे गले लगाते। लेकिन उन्होंने जैसे ही मुझे गले लगाया मुझे बहुत अजीब लगा। इससे पहले गले लगते वक्त मुझे इस तरह की बातें कभी महसूस नहीं हुई थी। सुपरस्टार होने के बाद भी इस तरह की चीज देखकर मैं हैरत में पड़ गईं। मैंने बहुत लोगों के साथ काम किया है।

मेरे दोस्तों की लिस्ट में लड़के भी शामिल हैं। लेकिन फिर भी मेरे लिए ये बहुत अजीब था। मैं इस बात से हैरत में थी कि सुपरस्टार होकर भई वो ऐसा क्यों करेंगे। मैं उनसे पहली बार मिली थी। लेकिन मुझे कुछ भी पहली बार में सामान्य नहीं लगा था। मैं उनके साथ कभी भी जिंदगी में काम नहीं करूंगी, यहां तक कि अगर मैं बड़ी स्टार बन गई तब भी नहीं। शमा का यह इंटरव्यू सामने आने के बाद फैंस जानना चाह रहे हैं कि उनके साथ किसने बदसलूकी की।

shama sikander,actress shama sikander,shama superstar,shama advertisement,chunky panday,aditya pancholi,sunil pal,christian missionary event

चंकी पांडे, आदित्य पंचोली और सुनील पॉल का वीडियो हो रहा वायरल

इन दिनों अनन्या पांडे के पिता एक्टर चंकी पांडे, आदित्य पंचोली और कॉमेडियन सुनिल पाल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि तीनों ने दूसरा धर्म अपना लिया है। वे किसी क्रिश्चियन मिशनरी इवेंट में मौजूद हैं। सभी कलाकार पादरी से बातचीत कर रहे हैं। क्लिप में चंकी कहते हैं, “मैं तो सबको कहता हूं मेरी तो निकल पड़ी भाई। मेरा इतना गुड लक हो गया है, जब से आपने मेरे सिर पर हाथ डाला है और मुझे ब्लेसिंग्स दी है।

हम तो स्टार हैं लेकिन आप सुपरस्टार हैं।” इसके जवाब में पादरी कहते हैं, “थैंक्यू जीजस...” चंकी आगे कहते हैं, “10 सितंबर मैं कभी भूलूंगा नहीं...आपके पैगंबर बलजिंदर सिंह जी परमेश्वर ने बुलाया और प्रॉफेट को देखकर मैं पहले ही प्रॉफिट में आ गया हूं। मेरा बैंक बैलेंस बढ़ गया। मेरा फैन बेस भी बढ़ गया है।” एक और क्लिप में चंकी 'हाउसफुल फ्रैंचाइजी' का डायलॉग सुनाते हैं। इसके बाद पादरी और चंकी के बीच अनन्या का जिक्र होता है।

फिर आदित्य कहते हैं, “सर मेरा भी बेटा है, वो भी एक्टर है। उसका नाम सूरज पंचोली है। उसको भी आशीर्वाद दीजिए प्लीज।” पादरी आदित्य का हाथ थामकर सूरज के लिए प्रार्थना करते हैं। इन वीडियो को देख लोगों का कहना है कि कहीं यह उनकी अपकमिंग फिल्म या सीरीज के लिए किसी प्रकार का प्रचार या हथकंडा है या फिर उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया है?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री