न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता ने बताई विक्की के शुरुआती संघर्ष की कहानी, ‘जुबान केसरी’ और प्रैंक के सवाल पर ऐसा बोले अजय

विक्की कौशल बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। विक्की ने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर अपनी प्रतिभा का लोहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Nov 2024 2:22:43

2 News : पिता ने बताई विक्की के शुरुआती संघर्ष की कहानी, ‘जुबान केसरी’ और प्रैंक के सवाल पर ऐसा बोले अजय

विक्की कौशल बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। विक्की ने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आज उनके पास दिग्गज फिल्ममेकर्स के एक से बढ़कर एक ऑफर हैं। इस बीच विक्की के पिता और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने बेटे के स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की। शाम ने फ्राइडे टॉकीज के साथ बातचीत में कहा कि मैंने हमेशा दोनों बेटों को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी और उन्हें आम स्कूलों में भेजा, क्योंकि मुझे लगता था कि इससे उनके अंदर अनुशासन और मेहनत करने की लगन जगेगी।

हालांकि जब दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया, तो मुझे यह थोड़ी हैरानी वाली बात लगी। मैं उन्हें मना नहीं कर सकता था, क्योंकि मैं भी उसी इंडस्ट्री से कमा रहा था। मैंने सोचा था कि लोग मेरे सम्मान में दोनों को चाय पिला देंगे, लेकिन कोई भी उनके साथ फिल्म में करोड़ों रुपए नहीं लगाएगा। फिर भी क्योंकि मैं भी एक गांव से आया हूं और कड़ी मेहनत की है, मुझे विश्वास था कि अगर वे मेहनत करेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे, तो उन्हें कभी नकारा नहीं जाएगा।

एक एक्शन डायरेक्टर के तौर पर मैंने कभी किसी से उन्हें काम देने के लिए नहीं कहा। कभी-कभी लोग विक्की का ऑडिशन लेने से मना कर देते थे और कहते थे उसका क्या ऑडिशन लेना? लेकिन मैंने हमेशा अपने बेटों को यह सिखाया कि जो भी अपमान वे झेलते हैं। उसे अपनी ताकत बनाएं, क्योंकि अगर आप अपमान नहीं सहेंगे, तो असल में आप आगे नहीं बढ़ सकते। विक्की को शुरुआत में काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं जो रोल उसे मिल रहे थे, वह भी छोटे-मोटे ही थे।

लोग उससे कहते थे कि यह मत करना। जब उसने मुझे इन सबके बारे में बात की तो मैंने हमेशा एक ही बात समझाई कि जो भी काम मिले, उसे छोड़ना नहीं चाहिए। मैंने उससे कहा कि अपने दिल की सुनो। लगभग 4-5 साल तक मेहनत करने के बाद विक्की को पहला बड़ा मौका मिला। उल्लेखनीय है कि विक्की ने साल 2015 में फिल्म ‘मसान’ से डेब्यू किया था।

sham kaushal,stunt director sham kaushal,vicky kaushal,vicky sham,sunny kaushal,ajay devgn,rohit shetty,singham again,ranveer podcast

‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करने रणवीर के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे अजय देवगन

दिग्गज एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस बीच अजय ने उनके वायरल टीवी ऐड मीम ‘जुबान केसरी’ को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल किए जाने पर जवाब दिया। अजय हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए।

इस दौरान रणवीर ने उनसे ‘जुबान केसरी’ मीम को लेकर सवाल पूछा, जिस पर अजय ने कहा कि कोई बात नहीं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। तब रोहित ने मजाकिया अंदाज में बताया लोग बोलते हैं, “अरे क्या आपने ये मीम देखा।” इस लोकप्रिय एड में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी ‘जुबान केसरी’ बोलते हुए नजर आते हैं। अजय ने अपनी प्रैंक की आदत के बारे में भी बात की। अजय ने कहा कि आज के वक्त में प्रैंक करने वाले यह सोचते हैं कि लोगों को बुरा ना लग जाए।

उन दिनों हम यह सब नहीं सोचा करते थे। हमारी वजह से 1-2 तलाक भी हो चुके हैं। बता दें कि अजय शूटिंग सेट पर वक्त मिलते ही किसी ना किसी क्रू मेंबर के साथ मस्ती करना शुरू कर देते हैं। अजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल उनकी तीन और फिल्में ‘शैतान’, ‘मैदान’ व ‘औरों में कहां दम था’ भी रिलीज हो चुकी है। अब 22 नवंबर को उनकी फिल्म ‘नाम’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री