न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैमरे के सामने रहती हूं पूरी तरह सहज : शालिनी पांडे

अभिनेत्री शालिनी पांडे ने ‘अर्जुन रेड्डी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और आईएएनएस से बातचीत में बताया कि कैमरे के सामने वह पूरी तरह सहज रहती हैं। जानें उनके फिल्मी सफर और अभिनय का मूल मंत्र।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 5:44:23

कैमरे के सामने रहती हूं पूरी तरह सहज : शालिनी पांडे

मुंबई। अभिनेत्री शालिनी पांडे ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। आईएएनएस से बातचीत में शालिनी ने अपने अभिनय के बारे में खुलकर बताया और कहा कि कैमरे के सामने वह हमेशा पूरी तरह सहज रहती हैं। उन्होंने कहा कि यही उनकी एक्टिंग का मूल मंत्र है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी प्रतिभा स्वाभाविक है या इसके लिए मेहनत की है, तो शालिनी पांडे ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह स्वाभाविक है या नहीं, लेकिन मैं बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखती थी। कैमरे के सामने मैं बहुत सहज महसूस करती हूं, खासकर जब मैं किसी और किरदार में ढलती हूं। संवाद मिलने और किसी अन्य व्यक्ति के रूप में खुद को प्रस्तुत करने में मुझे सबसे ज्यादा आत्मविश्वास और सुकून मिलता है। शायद यही वजह है कि यह स्वाभाविक लगता है, क्योंकि अभिनय मेरा सबसे सुरक्षित और प्रिय ठिकाना रहा है।”

अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए शालिनी ने कहा, “एक्टर के रूप में मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे सीखने के अनुभव अद्भुत रहे। पहली ही फिल्म में मुझे जिन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, और जिस तरह की फिल्म थी, उन्होंने मेरे सफर को खास बना दिया।”

शालिनी ने आगे कहा, “पहली फिल्म के बाद मुझे कई बेहतरीन अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ काम करने का अवसर मिला, जिससे मैं सचमुच धन्य महसूस करती हूं। उसके बाद जितने भी प्रोजेक्ट किए हैं, वे सभी कमाल की टीम के साथ रहे। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।”

बता दें कि शालिनी पांडे ने ‘अर्जुन रेड्डी’ में मेडिकल छात्रा का किरदार निभाया था, जिसमें विजय देवरकोंडा ने लीड रोल किया। इसके बाद वह ‘डब्बा कार्टल’, ‘जयेशभाई जोरदार’, ‘महाराज’, और ‘118’ जैसी फिल्मों और सीरीज़ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह