न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह कंटेस्टेंट बना KKK 14 का दूसरा फाइनलिस्ट, इस एक्टर ने तृप्ति के साथ रेप सीन पर की खुलकर बात

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अब जल्द ही इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Sep 2024 2:20:51

2 News : यह कंटेस्टेंट बना KKK 14 का दूसरा फाइनलिस्ट, इस एक्टर ने तृप्ति के साथ रेप सीन पर की खुलकर बात

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अब जल्द ही इसका समापन होने वाला है। इस बीच एक्टर शालीन भनोट 'KKK 14' के दूसरे फाइनलिस्ट बन गए हैं। एक्टर करण वीर मेहरा ने पिछले सप्ताह ही फाइनल का टिकट कटा लिया था। शनिवार (21 सितंबर) को टेलीकास्ट हुए सेमीफाइनल वीक के पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को फिनाले में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए बहुत मुश्किल स्टंट करते हुए दिखाया गया।

शालीन ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंका दिया। शालीन ने ये खुशखबरी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। एपिसोड की शुरुआत में रोहित ने शो में ट्विस्ट लाते हुए कंटेस्टेंट्स को बताया कि दिन के अंत तक एक और फाइनलिस्ट का नाम सामने आ जाएगा। पहला स्टंट गश्मीर महाजनी, सुमोना चक्रवर्ती और निमृत कौर अहलूवालिया ने किया। इसमें गश्मीर ने सबसे कम समय लेकर बाजी मारी। दूसरा टास्क पार्टनर स्टंट था जो नियति फतनानी और शालीन ने मिलकर पानी पर पूरा किया।

कृष्णा श्रॉफ और अभिषेक कुमार इसे पूरा नहीं कर पाए। दिन के आखिरी स्टंट में नियति, गश्मीर और शालीन ने एक-दूसरे को चुनौती पेश की। नियति और गश्मीर इसे पूरा करने में विफल रहे। शालीन ने इसे पूरा किया। रोहित ने नतीजे की घोषणा की और शालीन को दूसरे फाइनलिस्ट के रूप में घोषित किया। आज रविवार को निमृत, गश्मीर, नियति, कृष्णा, अभिषेक और सुमोना में फाइनल के लिए मुकाबला होगा। ग्रैंड फिनाले अगले वीकेंड पर होगा।

shalin bhanot,actor shalin bhanot,khatron ke khiladi 14,kkk 14,karan vir mehra,rohit shetty,rahul bose,actor rahul bose,bulbul movie,tripti dimri

राहुल बोस ने ‘बुलबुल’ फिल्म में निभाया था डबल रोल, तृप्ति के साथ रेप सीन पर बोले...

एक्टर राहुल बोस अपनी नई फिल्म “बर्लिन” के प्रमोशन के दौरान एक पुराने अनुभव को साझा करते हुए सुर्खियों में आ गए। उन्होंने 2020 में रिलीज हुई एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा निर्मित हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘बुलबुल’ के रेप सीन पर खुलकर बात की। फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, पाउली दाम और राहुल ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। राहुल दो भाइयों यानी डबल रोल में। दोनों भाई फिल्म में तृप्ति के कैरेक्टर ‘बुलबुल’ से रेप करते हैं।

यह सीन फिल्म के सबसे कठिन और संवेदनशील सीन में से एक था। राहुल ने बताया शूट से पहले मैंने तृप्ति को एक ‘सेफ वर्ड’ (सुरक्षित शब्द) दिया था, जिसे वह सीन के दौरान उपयोग कर सकती थीं यदि वह असहज महसूस करतीं। यह शब्द था ‘राहुल’। मैंने तृप्ति से कहा था कि अगर यह सीन तुम्हें ट्रिगर करता है, तो बस ‘राहुल’ कहना और मैं तुरंत रुक जाऊंगा। यह सेफ वर्ड इस बात का संकेत था कि वह किसी भी पल सीन रोक सकती हैं और खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।

तृप्ति बहुत मजबूत, केंद्रित और प्रतिभाशाली हैं। उनके साथ काम करना बेहद खुशी की बात थी। हमारा रिश्ता बहुत दयालु और मजेदार था। जब कैमरा रोल करता, तो मैं एक जानवर का रूप धारण कर लेता था, लेकिन तृप्ति के साथ संवाद ने सुनिश्चित किया कि सीन की संवेदनशीलता को सही ढंग से संभाला जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री