I have come to clarify a misconception which a section of my viewers are started having that through this song and press conference i had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan.
— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna)
Totally wrong. Let me explain.
1- Firstly why should i say i will be the… pic.twitter.com/oJ0CQmKSsjनितिन मुकेश के छोटे बेटे नमन का शादी समारोह 3 दिन चला
मशहूर सिंगर नितिन मुकेश के छोटे बेटे नमन नितिन मुकेश ने झीलों की नगरी उदयपुर में मंगेतर त्रिशोना सोनी के साथ सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्मों में नितिन के साथ नमन के बड़े भाई नील नितिन मुकेश, उनकी पत्नी सहित पूरा परिवार व अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। बता दें कि नील की शादी भी साल 2017 में उदयपुर में ही हुई थी। वे रुक्मिणी सहाय के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। शहर के एक रिजॉर्ट में नमन की शादी के सभी कार्यक्रम हुए।
हल्दी और संगीत में नील पत्नी के साथ बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके। नितिन ने भी गानों के साथ स्पेशल परफॉरमेंस दी। नमन की शादी के लिए बड़े भाई व भाभी बारात लेकर गए। नमन ने जहां सफेद व हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी, साफा पहन रखा था तो वहीं त्रिशोना भी इसी रंग के लहंगे में कहर बरपा रही थीं।
शादी समारोह की शुरुआत 10 नवंबर को हुई। पहले दिन वेलकम डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें मेहमानों का पारंपरिक स्वागत हुआ। अगले दिन मेहंदी और संगीत समारोह रखा गया। फिर 12 नवंबर को दोपहर में लाइव डीजे का आयोजन हुआ और फूलों की हल्दी रस्म पूरी की गई।













