न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DD पर वापसी करने की तैयारी में शाहरुख खान का प्रतिष्ठित शो 'फौजी', नजर आएंगे विक्की जैन और गौहर खान

शाहरुख खान का मशहूर टीवी शो फौजी याद कीजिए, जो 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। यह शो अपनी स्टार कास्ट में पूरे बदलाव के साथ डीडी पर वापस आने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 4:55:37

DD पर वापसी करने की तैयारी में शाहरुख खान का प्रतिष्ठित शो 'फौजी', नजर आएंगे विक्की जैन और गौहर खान

शाहरुख खान का मशहूर टीवी शो फौजी नए सीजन में नए अंदाज में दूरदर्शन पर वापसी करने के लिए तैयार है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने क्लासिक शो में नई जान फूंकने के लिए राष्ट्रीय प्रसारक के साथ मिलकर काम किया है। नई सीरीज में बिग बॉस 17 के फेम विकास जैन को कर्नल संजय सिंह और अभिनेत्री गौहर खान को लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रूप में पेश किया गया है, जो हथियारों में माहिर कैडेट ट्रेनर हैं। संदीप सिंह भारत भर के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी प्रतिभा के लिए चुने गए 12 नए अभिनेताओं को दर्शकों से मिलवाने के लिए तैयार हैं। फौजी 2 की घोषणा करते हुए, संदीप ने क्लासिक शो की कई तस्वीरें और एक मोंटाज शेयर किया।

दरअसल, शाहरुख खान के करियर का पहला हिट शो ‘फौजी’ के सीक्वल का ऐलान 15 अक्टूबर को किया गया है। इसका शॉर्ट वीडियो शेयर किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इसके पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें 1989 के ‘फौजी’ की झलक देखने के लिए मिली। साथ ही ‘फौजी 2’ से फौजी की झलक दिखाई गई है। इस वीडियो में एक दमदार आवाज में वॉइस ओवर किया गया है। फिर, वॉइस ओवर के बाद सोनू निगम में सीरियल का टाइटल ट्रैक बजता है। ये कमाल का लग रहा है।

वीडियो में वॉइस ओवर में सुन सकते हैं, ‘1989 में एक सिपाही आया था। हिंदुस्तान की सरहद सुरक्षित रखने उसे बुलाया था तो पहन ली उसने वर्दी, हीरो बनने की सारी सीमाएं पार कर दी। फिर लौटकर आ रहा है वो मनमौजी। 2024 में फिर आ रहा है।’ इसके बाद सोनू निगम की आवाज में इसका टाइटल ट्रैक भी बजता है।

‘फौजी 2’ का निर्माण संदीप सिंह करने जा रहे हैं और उनका साथ देंगे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन। इस सीरियल की स्ट्रीमिंग के लिए नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन से कोलेब किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
मुंबई की तेज बारिश के बीच रणदीप हुड्डा ने चुनी मेट्रो की सवारी, मास्क पहनकर किया सफर, वीडियो वायरल
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार