न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख के फैंस को 60वें जन्मदिन पर मिल रहा यह तोहफा, बधाई मिलने पर शरमाईं रश्मिका, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59) तीन दशक से भी ज्यादा समय से फैंस को दीवाना बनाए हुए हैं। शाहरुख के चाहने वालों में उनके प्रति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Oct 2025 9:09:51

2 News : शाहरुख के फैंस को 60वें जन्मदिन पर मिल रहा यह तोहफा, बधाई मिलने पर शरमाईं रश्मिका, वीडियो वायरल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (59) तीन दशक से भी ज्यादा समय से फैंस को दीवाना बनाए हुए हैं। शाहरुख के चाहने वालों में उनके प्रति जबरदस्त दीवानगी है। वे उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और उनकी फिल्मों पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। शाहरुख ने साल 2023 में करीब 5 साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी, जो यादगार बन पड़ी। उस साल शाहरुख की एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ आई, जिनका जादू सबसे सिर चढ़कर बोला। ‘जवान’ में शाहरुख की परफोरमेंस इतनी अच्छी थी कि उन्हें हाल ही इसके लिए नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर चुना गया।

शाहरुख को अभी कई सालों बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स होस्ट करते देखा गया, जहां उन्होंने समां बांध दिया। इस बीच शाहरुख के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब PVR INOX शाहरुख का स्पेशल सम्मान करेगा। उनके 2 नवंबर को 60वें जन्मदिन के खास मौके पर ये सम्मान किया जा रहा है। भारत के सबसे बड़े और प्रीमियम सिनेमा एग्जिबिटर्स में से एक PVR INOX ने शाहरुख के बर्थडे को एक फिल्म फेस्टिवल के जरिेए मनाने का प्लान किया है। फेस्टिवल 31 अक्टूबर से शुरू होगा और दो हफ्तों तक चलेगा। इसमें 30+ शहरों और 75+ सिनेमाघरों में शाहरुख की अब तक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

शाहरुख ने इस फिल्म फेस्टिवल पर बात करते हुए कहा कि हमेशा ही सिनेमा मेरा घर रहा है। इन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखना एक अलग ही एक्सीपीरियंस होगा। ये फिल्में सिर्फ मेरी कहानियां नहीं हैं बल्कि उन दर्शकों के लिए बीते 33 साल का प्यार है, जो उन्होंने दिया है। मैं PVR INOX का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का भी, जो हमेशा ही उन कहानियों पर विश्वास करता है जो हम सबको जोड़ती हैं।

मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी दर्शक ये फिल्में देखने आएंगे, वो खुशी, प्यार और भावनाएं महसूस करेंगे, जो हमने मिलकर शेयर किया है। बता दें फेस्टिवल में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी मूवी दिखाई जाएगी। शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी हैं।

सगाई पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने जारी नहीं किया कोई बयान

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई को लेकर लगातार खबरें आ रही है। हाल ही कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि उनकी सगाई हो गई है। हालांकि कपल ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। सगाई की खबरों के बाद रश्मिका और विजय जब अलग-अलग मौकों पर पहली बार कैमरे में कैद हुए तो उनके हाथ में सगाई की अंगूठी नजर आई। इसके बाद इन खबरों को और हवा मिली। अब 'थामा' के प्रमोशन के दौरान रश्मिका जैसे ही कैमरे पर आईं तो बधाई मिलते ही ऐसे शरमाने लगी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रश्मिका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'थामा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी क्रम में वह एक इवेंट में पहुंचीं जहां 'थामा' की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। एक्ट्रेस को शो के होस्ट ने बधाई दी। बधाई सुनते ही रश्मिका पहले तो शरमा गईं। इसके बाद रश्मिका ने कहा कि किसके लिए? इस पर होस्ट ने कहा कि आपकी परफ्यूम लाइन के लिए। आगे वो उनकी टांग खींचते हुए पूछते हैं कि क्या कुछ और भी है जिसके लिए बधाई देनी चाहिए?

जवाब में रश्मिका ने कहा कि कई सारी चीजें और हैं लेकिन, चलो मैं आपकी ये विशेज ले लेती हूं। रश्मिका और होस्ट का ये कन्वर्सेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है। फैंस रश्मिका को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। ‘थामा’ की बात करें तो इसमें रश्मिका और आयुष्मान खुराना की जोड़ी है। इस मूवी का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड