न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इसलिए हंसी-मजाक करने से बचते हैं शाहरुख खान, यह हसीना है भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। शाहरुख (58) की एक्टिंग तो बेमिसाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 11:55:36

2 News : अब इसलिए हंसी-मजाक करने से बचते हैं शाहरुख खान, यह हसीना है भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। शाहरुख (58) की एक्टिंग तो बेमिसाल है ही, साथ ही उनकी पर्सनलिटी भी लाजवाब है। उनके हाव-भाव, बोलने-चलने का अंदाज और प्रजेंस ऑफ माइंड सबका ध्यान खींचते हैं। अब एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने खास 'सेंस ऑफ ह्यूमर' के बारे में बात की। शाहरुख ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मुझमें ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ जन्मजात है। मुझमें दूसरों को हंसाने की क्षमता है लेकिन फिर भी मैं अब हंसी-मजाक करने से बचता हूं।

मेरी टीम अक्सर मुझे शांत रहने की सलाह देती है, क्योंकि मेरा मजाक हमेशा सभी को समझ में नहीं आता। अब लोग आसानी से नाराज हो जाते हैं और यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि उन्हें किस बात का बुरा लगा है। आजकल लोग बेहद सेंसिटिव होते जा रहे हैं। इसलिए गलतफहमी को रोकने के लिए मजाक करने से पूरी तरह बचना अक्सर समझदारी भरा होता है। शाहरुख ने माना कि उन्हें कॉमेडी ज्यादा मुश्किल लगती है।

उन्होंने कहा कि मैं इसमें महारत हासिल करने में सफल नहीं हुआ हूं। मुझे हंसी-मजाक करना अभिनय से ज्यादा कठिन लगता है। बता दें शाहरुख ने ‘बादशाह’, ‘डुप्लीकेट’ जैसी कुछ फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया है। शाहरुख की पिछली फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई ‘डंकी’ थी। अब वह सुजॉय घोष की एक्शन थ्रिलर ‘किंग’ में नजर आएंगे। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी उनके साथ हैं।

shahrukh khan,actor shahrukh khan,shahrukh sense of humor,shahrukh presence of mind,king,dunki,juhi chawla,actress juhi chawla,juhi richest indian actress

हुरुन रिच लिस्ट 2024 में जूही चावला हैं नं.1 रईस अभिनेत्री, उनके पीछे हैं ये 4

एक्ट्रेस जूही चावला ने 90 के दशक में कई कमाल की फिल्मों में काम किया। अब जूही (56) को भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री होने का सम्मान हासिल हुआ है। हुरुन रिच लिस्ट 2024 के अनुसार सबसे अमीर भारतीय अभिनेताओं की बात करें तो उनकी संपत्ति 580 मिलियन डॉलर (लगभग 4600 करोड़ रुपए) है, जो बाकी सभी हसीनाओं से सबसे ज्यादा है। जूही सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में सिर्फ अपने करीबी दोस्त शाहरुख खान से पीछे हैं।

जूही के बाद 5 सबसे रईस इंडियन एक्ट्रेस की कुल संपत्ति को एक साथ भी जोड़ा जाए तो भी वो जूही की संपत्ति से कम ही होगी। दूसरे स्थान पर ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर (लगभग 850 करोड़ रुपए) है। प्रियंका चोपड़ा अपने ब्रैंड, फिल्म निर्माण कंपनी और हॉलीवुड फिल्मों की बदौलत 650 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

टॉप 5 में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण हैं, जो बड़े व्यवसाय की मालिक हैं। जूही की प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा उनके व्यावसायिक निवेशों से है। रेड चिलीज समूह में भी उनकी हिस्सेदारी है। जूही क्रिकेट टीम की भी मालकिन हैं। उनके पास कई अचल संपत्ति भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री