न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख के बेटे अबराम की रिएक्शन हुई वायरल, ‘रईस’ में इन्होंने दिया था माहिरा को लेने का सुझाव

सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के दो बेटे आर्यन व अबराम और बेटी सुहाना हैं। अपने पिता की जैसे ये तीनों बच्चे भी हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 12:44:23

2 News : शाहरुख के बेटे अबराम की रिएक्शन हुई वायरल, ‘रईस’ में इन्होंने दिया था माहिरा को लेने का सुझाव

सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के दो बेटे आर्यन व अबराम और बेटी सुहाना हैं। अपने पिता की जैसे ये तीनों बच्चे भी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। सुहाना ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। आर्यन भी जल्द ही डायरेक्टर के रूप में अपनी पहली वेब सीरीज पेश करने वाले हैं। इसके अलावा अबराम क्यूटनेस के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाते हैं।

अबराम जब भी घर से बाहर निकलते हैं, सबका ध्यान उनकी तरफ चला जाता है। इस बीच अबराम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पैपराजी को रिक्वेस्ट करते देखा जा सकता है, जिस पर अबराम की रिएक्शन ने सबका दिल जीत लिया। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अबराम का यह वीडियो शेयर किया है। इसमें अबराम अपनी गाड़ी में बैठा और उसकी कार को पैप्स ने घेर रखा है। अबराम जब जाने लगा तो शटरबग्स ने उन्हें विदाई देते हुए कहा, “अलविदा...अपना ख्याल रखना।”

इस पर अबराम ने भी पूरे उत्साह के साथ रिएक्शन दी। फिर पैप ने अबराम से शाहरुख को उनका अभिवादन देने के लिए कहा। पैप ने कहा, “एसआरके सर को सलाम बोलना।” इस पर अबराम ने रजामंदी के साथ सिर हिलाया। अबराम की इस रिएक्शन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अबराम के नाम के पीछे की कहानी साझा करते हुए कहा था कि सबसे पहले, इस्लाम में हजरत इब्राहिम को बाइबिल में अब्राहम के नाम से जाना जाता है और यहूदी धर्म में इसे अबराम कहते हैं।

मैंने सोचा कि चूंकि मेरी पत्नी हिंदू हैं और मैं मुस्लिम हूं, इसलिए हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे घर में धर्मनिरपेक्षता की भावना महसूस करें। मेरा मानना है कि हमारे घर में हमारे देश जैसी ही धर्मनिरपेक्षता है। शाहरुख के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह 'किंग' फिल्म में बिजी हैं। इसमें सुहाना, अभिषेक बच्चन और ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा भी होंगे। पिछले साल शाहरुख की तीन सुपरहिट फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ आई थीं।

शाहरुख की सास के सुझाव के बाद डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने देखा था माहिरा का काम

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' साल 2017 में आई थी। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान थीं। फिल्म को फैंस ने काफी प्यार दिया। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने माहिरा की कास्टिंग को लेकर एक खुलासा किया है। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब हम 'रईस' के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे थे, तो हमने कई नामों पर विचार किया। तभी गौरी खान की मां ने सुझाव दिया कि हमें माहिरा पर विचार करना चाहिए।

उनका मानना था कि माहिरा, शाहरुख के साथ अच्छी लगेंगी और उनके अभिनय में भी दम है। माहिरा का नाम सुनकर हमने उनके कुछ टीवी शो और फिल्मों को देखा और हमें लगा कि वह शाहरुख के अपोजिट परफेक्ट रहेंगी। उनके पास वह मासूमियत और आकर्षण था जो हमें फिल्म के किरदार 'आसिया' के लिए चाहिए था। शाहरुख ने भी माहिरा के चयन को लेकर सहमति जताई।

बता दें माहिरा उस समय पाकिस्तान में पहले से ही एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं और 'हमसफर' जैसे हिट टीवी शो से वह लोगों के दिलों में जगह बना चुकी थीं। 'रईस' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इसकी कहानी गुजरात के एक शराब तस्कर के इर्द-गिर्द घूमती है और माहिरा ने फिल्म में शाहरुख की पत्नी का किरदार निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री