शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। वे दो दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। 55 साल के शाहरुख की छवि रोमांस किंग की है। हाल ही में शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जो लाइमलाइट में है। इस फोटो का संबंध चक दे मूवी से है। आपको बता दें कि शाहरुख की चक दे इंडिया फिल्म को हाल ही रिलीज हुए 14 साल पूरे हुए हैं।
ऐसे में शाहरुख ने फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन, मीर रंजन नेगी, यश राज फिल्म्स के साथ फिल्म की सभी महिलाओं को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि फिल्म को इतना सुंदर अनुभव बनाने के लिए चक दे इंडिया की सभी युवा महिलाओं को धन्यवाद देने के बारे में सोचा। उनके अलावा भी बाकी सभी मुझे फिल्म का ‘गुंडा’ बनाने के लिए इस प्यार के श्रम में शामिल हैं।














