न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘देवदास’ का किस्सा बताते हुए शाहरुख को इसलिए याद आए माता-पिता, अब ऐसा रोल करना चाहते हैं ‘किंग खान’

सुपरस्टार शाहरुख खान (58) के लिए पिछला साल यादगार रहा। शाहरुख ने शानदार वापसी करते हुए सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 12:39:37

‘देवदास’ का किस्सा बताते हुए शाहरुख को इसलिए याद आए माता-पिता, अब ऐसा रोल करना चाहते हैं ‘किंग खान’

सुपरस्टार शाहरुख खान (58) के लिए पिछला साल यादगार रहा। शाहरुख ने शानदार वापसी करते हुए सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक जमा दी। ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘डंकी’ को फैंस ने बेइंतेहा प्यार दिया और तीनों फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता का डंका बजा रिकॉर्डतोड़ कमाई की। शाहरुख ने अब एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे 'बड़ी फिल्में' अपने माता-पिता के लिए करते हैं, जिन्हें उन्होंने बहुत कम उम्र में खो दिया था। बता दें शाहरुख हाल ही में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे।

इस दौरान वे लोकार्नो मीट्स पॉडकास्ट में दिखाई दिए। इसमें उन्होंने अपनी साल 2002 की सुपरहिट मूवी ‘देवदास’ के बारे में खुलकर बात की। जब होस्ट ने उनसे पूछा कि ‘देवदास’ उनके करिअर के लिए क्या मायने रखती है, तो उन्होंने बताया कि वे कैसे इस फिल्म में शामिल हुए, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब यह लगभग बंद हो गई थी। शाहरुख ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब हम यह नहीं कर रहे थे और मैं आगे बढ़ गया। लेकिन मैं अपने करिअर में ऐसी फिल्म करने के लिए बहुत उत्सुक था।

जब मैं फिल्मों में आया, तब तक मेरे माता-पिता का निधन हो चुका था, वे दोनों जीवित नहीं थे। मुझे नहीं पता, मुझे ऐसा क्यों लगता है की मैं ऐसी फिल्में बनाऊंगा जो बहुत बड़ी हों, ताकि मेरे माता-पिता उन्हें स्वर्ग से देख सकें। शाहरुख ने इसे 'बचकाना विचार' बताते हुए कहा कि मुझे अभी भी लगता है कि मेरी मां एक स्टार हैं और यह सच है। मुझे लगता है कि मैं जानता भी हूं कि वह एक स्टार हैं। जब संजय लीला भंसाली ने मुझे ‘देवदास’ का ऑफर दिया तो कई दिग्गजों ने मुझसे इस रोल को न करने की सलाह दी थी लेकिन मुझे लगता था कि मेरी मां को ये फिल्म पसंद आएगी, क्योंकि मैंने दिलीप कुमार वाली ‘देवदास’ मां के साथ देखी थी और उन्हें ये मूवी काफी पसंद आई थी।

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,shahrukh parents,sharukh movie,jawan,pathan,dunki,king,shahrukh villain

मेरा फिल्मों में रोल करने का और उसे देखने का नजरिया सबसे अलग : शाहरुख

उल्लेखनीय है कि भंसाली के डायरेक्शन में बनी ‘देवदास’ तब सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी। इसका बजट 50 करोड़ रुपए बताया गया था। इसमें शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित व जैकी श्रॉफ भी थे। इसी इंटरव्यू में बात करते हुए शाहरुख ने आने वाली फिल्मों में अलग-अलग तरह के रोल करने के बारे में भी बात की। शाहरुख ने खलनायक का रोल करने की इच्छा जाहिर की। शाहरुख का मानना है कि उनका फिल्मों में रोल करने का और उसे देखने का नजरिया सबसे अलग है।

अपनी लास्ट फिल्मों में एक्शन सीक्वेंस करने के बाद शाहरुख अब कातिल का रोल निभाना चाहते हैं। शाहरुख ने कहा कि हर दिन उनके दिमाग में तरह-तरह के आइडिया आते रहते हैं, जिन्हें वो जल्द ही अपनी फिल्मों के जरिए पूरा करने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि शाहरुख इन दिनों डायरेक्टर सुजॉय घोष की ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री