न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने इसलिए नहीं की थी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म, 4 साल ब्रेक लेने के सवाल पर दिया यह जवाब

सुपरस्टार शाहरुख खान का सितारा एक बार फिर से चमक चुका है। शाहरुख (58) ने पिछले साल एक के बाद एक तीन सुपरहिट मूवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 7:25:59

शाहरुख ने इसलिए नहीं की थी ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म, 4 साल ब्रेक लेने के सवाल पर दिया यह जवाब

सुपरस्टार शाहरुख खान का सितारा एक बार फिर से चमक चुका है। शाहरुख (58) ने पिछले साल एक के बाद एक तीन सुपरहिट मूवी ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से समां बांध दिया। आज बुधवार (14 फरवरी) को शाहरुख ने दुबई में ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024’ में हिस्सा लिया। यहां शाहरुख ने उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की।

‘द मेकिंग ऑफ ए स्टार : ए कन्वर्सेशन विद शाहरुख खान’ सेशन के दौरान ‘बादशाह’ ने 'लीजेंड नहीं होने' का मजाक उड़ाया और जब उनसे पूछा गया कि उनका नाम क्या है तो उन्होंने कहा, "मैं जेम्स बॉन्ड हूं।" यह पूछे जाने पर कि क्या वे 'बॉन्ड किरदार' निभाना चाहेंगे, शाहरुख ने कहा, "मैं वास्तव में चाहता था, लेकिन मुझे लगता है कि मैं बहुत छोटा हूं, लेकिन मैं बॉन्ड खलनायक की भूमिका निभाने के लिए काफी भूरा हूं।”

शाहरुख ने कहा कि “हां, स्लमडॉग वहां था, अब आपने इसका जिक्र किया है। मैं मिस्टर बॉयल के साथ काफी समय बिताता हूं। वह बहुत प्यारा है लेकिन मैं उस समय टेलीविजन पर ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर’ (कौन बनेगा करोड़पति) सफलतापूर्वक कर रहा था और जो कहानी बताई जा रही थी, उसमें मुझे ऐसा लगा कि जो कहानी बताई जा रही थी, उसमें जो व्यक्ति मेजबान था, वह बहुत मतलबी था।

मैं (फिल्म में) जज के रूप में धोखा दे रहा था और बेईमान हो रहा था, तो मुझे बस यह पता चला कि यह बहुत अजीब है कि मैं (KBC पर) होस्ट हूं और फिल्म में धोखा दे रहा हूं इसलिए मैंने मिस्टर बॉयल को समझाया कि कृपया, मैं यह नहीं करना चाहूंगा और मुझसे कहीं बेहतर एक्टर मौजूद हैं। और मुझे लगता है कि श्री अनिल कपूर ने यह किया और वे जज के रूप में शानदार थे।

shahrukh khan,actor shahrukh khan,dubai,shahrukh dubai,slumdog millionaire,anil kapoor,pathan,jawan,dunki,pizza

शाहरुख ने कहा, उन चार सालों में मैं लगा रहा था जख्मों पर मरहम...

साल 2016 में शाहरुख खान की ‘फैन’ और 2018 में ‘जीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद चार साल यानी 2022 तक शाहरुख ने एक भी फिल्म में काम नहीं किया। इस बारे में शाहरुख ने कहा कि मेरी कई फिल्में फ्लॉप रही हैं, जिनमें मेरा प्रदर्शन काफी खराब रहा। उन चार सालों में मैं अपने जख्मों पर मरहम लगा रहा था।

इसके साथ ही मैंने दुनिया का सबसे अच्छा पिज्जा बनाना सीखा। एक पॉइंट पर मैंने कहानियां सुनना और सुनाना बंद कर दिया था। मैंने अपने लिए एक छोटी सी रसोई बना ली थी। इस दौरान मैंने धीरज रखना भी सीखा क्योंकि एक गोल पिज्जा बनाने से पहले मैंने कई बार ऐसे पिज्जा बनाए जो चौकोर थे।

मेरे परिवार वाले काफी सपोर्टिव थे। मेरी फैमिली ने कभी ये नहीं कहा कि मेरी फिल्में उतनी ही बुरी हैं जितने कि मेरे पिज्जा। लोग मुझसे कुछ और चाहते थे। वो चाहते थे कि मैं अपनी फिल्मों से उनके दिलो-दिमाग में उम्मीद की किरण जगाऊं। मैंने कुछ समय के लिए दर्शकों की बात सुनना बंद कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका