Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेडल पहनते वक्त शाहरुख ने रानी से क्या कहा? विक्रांत मैसी ने सुनाया पूरा किस्सा

नेशनल अवॉर्ड्स सेरेमनी में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के बीच हुए खास पल पर विक्रांत मैसी ने बड़ा खुलासा किया। जानिए मेडल पहनते वक्त शाहरुख ने रानी से क्या कहा और कैसे दोनों सितारों की मासूम खुशी ने सबका दिल जीत लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 2:10:55

मेडल पहनते वक्त शाहरुख ने रानी से क्या कहा? विक्रांत मैसी ने सुनाया पूरा किस्सा

नेशनल अवॉर्ड्स सेरेमनी के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इनमें सबसे ज़्यादा चर्चा शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की उस क्लिप की हो रही है, जब दोनों को मेडल पहनते हुए देखा गया। उनके साथ बैठे विक्रांत मैसी ने भी उसी वक्त अवॉर्ड ग्रहण किया था। अब विक्रांत ने खुलासा किया है कि उस खास पल में शाहरुख रानी से क्या कह रहे थे और कैसे दोनों सितारे बच्चों जैसी मासूम खुशी में डूबे हुए थे।

शाहरुख और रानी की एक्साइटमेंट


एएनआई से बातचीत में विक्रांत मैसी ने बताया, “शाहरुख सर और रानी मैम का रिएक्शन बिल्कुल बच्चों जैसा था। इतनी बड़ी सफलता और लंबे करियर के बाद भी उनमें यह मासूमियत देखना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक था। जब शाहरुख सर अवॉर्ड लेकर लौटे तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा – ‘मैं तो ये मेडल पहनने जा रहा हूं।’ इस पर हम सबने भी हंसते हुए कहा – ‘हां, हमें भी पहनना है।’ फिर शाहरुख बोले – ‘तो चलो पहनते हैं, क्यों नहीं।’ मेडल पहनना थोड़ा मुश्किल हो रहा था, तो हम सब एक-दूसरे की मदद कर रहे थे।”

रानी ने की मदद, शाहरुख ने दिखाई मैनेजर को

सेरेमनी के दौरान कई प्यारे लम्हे कैमरे में कैद हुए। एक मौके पर जब शाहरुख मेडल ठीक से नहीं पहन पा रहे थे, तब रानी ने उनकी मदद की। रानी ने अपने फोन का सेल्फी कैमरा ऑन करके शाहरुख को दिखाया कि मेडल उन पर कैसा लग रहा है। शाहरुख इतने खुश हुए कि उन्होंने तुरंत पीछे बैठीं अपनी मैनेजर पूजा ददलानी को मेडल दिखाया। पूजा ने मुस्कुराकर हामी भरी कि सब परफेक्ट लग रहा है।

वायरल हुए शाहरुख-रानी के मोमेंट्स

इंटरनेट पर चल रही वीडियो क्लिप्स में शाहरुख को रानी का पल्लू संभालते और उनके बाल ठीक करते भी देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, उन्होंने रानी के गाल पर एक किस भी दिया, जिसके जवाब में रानी ने ‘थैंक यू’ कहकर मुस्कुराया।

पहला नेशनल अवॉर्ड और खास जश्न

रानी मुखर्जी और शाहरुख खान दोनों के करियर का यह पहला नेशनल अवॉर्ड है। यही वजह थी कि इस उपलब्धि को लेकर दोनों बेहद उत्साहित और भावुक नज़र आए। विक्रांत मैसी ने भी माना कि इस पूरे अनुभव में तीनों सितारे बच्चों की तरह खिलखिला रहे थे और यह नजारा उनके लिए अविस्मरणीय बन गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका