न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैपराजी से बचते नजर आए शाहरुख! रेट्रो लुक में प्रियंका ने ढाया कहर, अब ऐसे दिखते हैं दर्शील सफारी...

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे वक्त से बेटे आर्यन खान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शनिवार को शाहरुख के दिल्ली रवाना होने की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 8:23:07

पैपराजी से बचते नजर आए शाहरुख! रेट्रो लुक में प्रियंका ने ढाया कहर, अब ऐसे दिखते हैं दर्शील सफारी...

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे वक्त से बेटे आर्यन खान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शनिवार को शाहरुख के दिल्ली रवाना होने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद रविवार को उनकी मुंबई वापसी हो गई। हालांकि शाहरुख पैपराजी से छिपते हुए नजर आए। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे कुछ पैपराजी ने भी शेयर किया। वीडियो मुंबई एअरपोर्ट के कलीना टर्मिनल का बताया जा रहा है। जहां एक आदमी छाते की मदद से पैपराजी से बचते हुए कार में बैठ रहा है। माना जा रहा है कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि शाहरुख हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद शाहरुख के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि शाहरुख बेटे की करतूत के चलते चेहरा नहीं दिखा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म के लुक को छिपाने के लिए ऐसा किया। उल्लेखनीय है कि शाहरुख की पिछली फिल्म साल 2018 में आई जीरो थी। शाहरुख जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।

shahrukh khan,priyanka chopra,darsheel safary,aryan khan,lilly singh,taare zameen per,bollywood news in hindi

लिली सिंह की दिवाली पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनीं प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया काफी पसंद है। वे अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में अपने नए घर में दिवाली पर पति निक जोनास के साथ न सिर्फ लक्ष्मी पूजन किया, बल्कि जमकर सेलिब्रेट भी किया। अब प्रियंका की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे रेट्रो लुक में हैं। प्रियंका ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो लिली सिंह की दिवाली पार्टी की हैं। प्रियंका ने सूट के साथ बड़े सनग्लासेस पहने हैं। वे बेहद स्टनिंग लग रही हैं। प्रियंका ने लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ लुक कंप्लीट किया है।

ग्रीन नेकलेस और चूड़ियां प्रियंका के लुक को और खूबसूरत बना रही हैं। प्रियंका ने लिखा, "लिली सिंह को आदर्श मेजबान और दोस्त क्या बनाता है? वे एक फेलो पंजाबी हैं। इस साल के दिवाली समारोह का क्या शानदार अंत हुआ! इतनी शानदार शाम के लिए लिली तुम्हारा शुक्रिया।" आपको बता दें कि प्रियंका ने भी दिवाली के मौके पर घर में पार्टी रखी थी जिसमें उनके दोस्त और करीबी शामिल हुए थे।

shahrukh khan,priyanka chopra,darsheel safary,aryan khan,lilly singh,taare zameen per,bollywood news in hindi

दर्शील ने तारे जमीन पर फिल्म में निभाया था ईशान का रोल

वर्ष 2007 में आई दिग्गज एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर' ने खूब वाहवाही बटोरी थी। इसमें दर्शील सफारी छोटे बच्चे ईशान के किरदार में नजर आए थे। ईशान ने अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा था। अब दर्शील 24 साल के हो गए हैं। वे पहले से काफी हैंडसम दिखने लगे हैं। इन दिनों उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या ये वही दर्शील हैं, जिन्हें फिल्म में पढ़ने-लिखने की समस्या थी। तब दर्शील ने नेशनल अवार्ड जीतकर सभी को हैरान कर दिया था।

दर्शील की नई फोटो में वे काले चश्मे और सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको देखकर अब भी यही लगता है कि आप उतने ही जीनियस हैं, जितना तारे जमीन पर थे।’ तो एक अन्य ने लिखा, ‘आपको देखकर पहचान नहीं पाया।' एक ने उन्हें मनी हाइस्ट के प्रोफेसर और निक जोनस का मिक्सचर बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर