न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख खान की मूवी ‘किंग’ की रिलीज डेट इसलिए टली, IFFM 2025 का हिस्सा बनने पर आमिर खान ने कहा…

सुपरस्टार शाहरुख खान 3 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। शाहरुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 1:52:45

2 News : शाहरुख खान की मूवी ‘किंग’ की रिलीज डेट इसलिए टली, IFFM 2025 का हिस्सा बनने पर आमिर खान ने कहा…

सुपरस्टार शाहरुख खान 3 दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। शाहरुख ने साल 2023 में करीब 5 साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। उन्होंने अपने चाहने वालों को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी थी। फैंस की दीवानगी को देखकर कोई भी समझ सकता है कि शाहरुख भले ही 60 साल के होने जा रहे हैं लेकिन वे अपनी एक्टिंग और दमदार पर्सनलिटी की बदौलत आज भी सबकी आंखों के तारे बने हुए हैं। दर्शक उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ को लेकर बेसब्र हुए जा रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर आएदिन खबरें सामने आती रहती हैं। अब बताया जा रहा है कि ‘किंग’ की रिलीज को फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। मिड डे की खबर के अनुसार बताया जा रहा है ‘किंग’ की शूटिंग में देरी हो रही है, जिसकी वजह शाहरुख की चोट है। कुछ दिन पहले ‘जवान’ फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिलने की खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके कंधे पर इंजरी साफ नजर आई। इसकी वजह से दावा किया जा रहा है कि ‘किंग’ में अब देरी हो सकती है और इसे 2027 तक ले जाया जा सकता है।

वैसे सूत्रों के अनुसार ये फिल्म अगले साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, इसलिए फिल्म की टीम भी शाहरुख की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती। शाहरुख इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं और वे खुद भी जोखिम नहीं उठाना चाहते। बता दें कि ‘किंग’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना, अभिषेक बच्चन, सौरभ शुक्ला, जयदीप अहलावत सहित कई सितारे नजर आएंगे। पहले फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे थे, लेकिन बाद में सिद्धार्थ आनंद को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।

2 News : शाहरुख खान की मूवी ‘किंग’ की रिलीज डेट इसलिए टली, IFFM 2025 का हिस्सा बनने पर आमिर खान ने कहा…

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के लिए पहुंचे आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2025 का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। इस इवेंट की शुरुआत भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हुई, जिसमें आमिर ने IFFM का हिस्सा बनने को लेकर उत्साह जताया। इस मौके पर आमिर के साथ वीर दास, तिलोत्तमा शोम, जिम सर्भ, अदिति राव हैदरी, जयदीप अहलावत, जाने-माने फिल्ममकार शूजीत सरकार, अश्विनी अय्यर तिवारी, सितारे जमीन पर के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना, गायिका लिसा मिश्रा और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा मौजूद थे।

इसके अलावा ‘बख्शो बॉन्डी’ फिल्म की डायरेक्टर तनुश्री दास और उनकी टीम के कलाकार भी मौजूद रहे, क्योंकि यह फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट फिल्म के तौर पर पेश की जा रही है। आमिर ने कहा कि मेलबर्न आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। यह सिनेमा का एक बेहतरीन मंच है जो लोगों और संस्कृतियों को जोड़ता है। मुझे यकीन है कि इस फेस्टिवल में शामिल होने वाले सभी फिल्में और फिल्मकार एक शानदार अनुभव लेकर जाएंगे।

फेस्टिवल डायरेक्टर मीतू भोमिक लांगे ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम आमिर जैसे दिग्गज, शूजीत सरकार और अश्विनी अय्यर तिवारी जैसे कहानीकार, और ऐसे कलाकारों की मेजबानी कर रहे हैं जिनका अभिनय दुनियाभर के दर्शकों को छू जाता है। विक्टोरियन सरकार के समर्थन और इतने प्रतिष्ठित मेहमानों की मौजूदगी इस फेस्टिवल को न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव बनाती है, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को मजबूत करने वाला पुल भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज