न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख, इस एक्ट्रेस ने 4 बार एग फ्रीज कराने के बाद लिया IVF का सहारा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के जीवन में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो चुका है। दीपिका ने 8 सितंबर को मुंबई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 11:10:06

2 News : दीपिका से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख, इस एक्ट्रेस ने 4 बार एग फ्रीज कराने के बाद लिया IVF का सहारा

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह के जीवन में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो चुका है। दीपिका ने 8 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में नन्हीं परी को जन्म दिया था। फिलहाल वह हॉस्पिटल में ही हैं। गुरुवार (12 सितंबर) देर रात शाहरुख खान अस्पताल पहुंचे। शाहरुख ने दीपिका से मुलाकात कर उनका और बिटिया का हाल जाना। शाहरुख अपनी रॉल्स रॉयस कार में सवार होकर अस्पताल पहुंचे थे। कार को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि शाहरुख और दीपिका की जोड़ी को बड़े पर्दे पर फैंस का खूब प्यार मिला है। दोनों ने ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। इसके अलावा शाहरुख-दीपिका ‘बिल्लू’, ‘जीरो’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी साथ नजर आए। ‘ओम शांति ओम’ दीपिका के करिअर की पहली फिल्म थी। बता दें कि दीपिका के मां बनने के बाद अस्पताल में सितारों का आने का सिलसिला बना हुआ है। हाल ही बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने भी अस्पताल पहुंचकर दीपिका का हाल-चाल जाना था।

बहरहाल हम शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म किंग होगी। इसमें उनकी बेटी सुहाना और अभिषेक बच्चन भी स्क्रीन शेयर करेंगे। शाहरुख ने पिछले साल तगड़ी वापसी करते हुए 3 सुपरहिट फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में काम किया था। दूसरी ओर दीपिका के वर्कफंट को देखें तो उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म ने देश-दुनिया में धमाल मचा दिया। अब दीपिका 1 नवंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघन अगेन’ में नजर आएंगी।

युविका चौधरी जल्द बनेंगी पहली बार मां, शेयर की IVF जर्नी

एक्ट्रेस युविका चौधरी और एक्टर प्रिंस नरूला को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। कपल शादी के 6 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में युविका ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। अब युविका ने अपनी IVF जर्नी के बारे में बात की है। युविका ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग में कहा कि प्रिंस इस वक्त करिअर बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं और मैं एक अच्छी पत्नी बनकर इसमें उनका साथ देना चाहती हूं।

मैंने IVF के जरिए मां बनना बेहतर समझा क्योंकि मैं नहीं चाहती थीं कि प्रिंस को लगे कि उन्होंने शादी करके गलती कर दी। मैं उन्हें मजबूर नहीं करना चाहती थीं कि प्रिंस परिवार शुरू करने के लिए बाध्य हों। उम्र बढ़ने के साथ ही प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन आते हैं, जिसका रिस्क मुझे बिल्कुल नहीं लेना था। इसलिए मैंने इस विकल्प को चुनना बेहतर समझा।

मैं 4 बार अपने एग्स को फ्रीज करा चुकी हूं लेकिन मुझे इसका कोई फायदा नहीं मिला। बार-बार एग्स को फ्रीज कराकर मैं बुरी तरह से थक चुकी थीं। ये प्रक्रिया प्रेग्नेंसी की तरह ही है। हालांकि मैं इस प्रोसेस को इतनी बार देख चुकी थीं कि जब असल में प्रेग्नेंट हुईं तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने पहली बार IVF के लिए कोशिश की। ये एम्ब्र्यो ट्रांसफर के बाद मैंने पहली बार किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय