न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘किंग’ के सेट से शाहरुख का लुक हुआ वायरल, अक्षय ने ‘बागी 4’ के लिए टाइगर को ऐसे दीं शुभकामनाएं

सुपरस्टार शाहरुख खान का अलग ही जलवा है। शाहरुख ने साल 2023 में करीब 5 साल के अंतराल के बाद गजब की वापसी की थी। शाहरुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 2:59:02

2 News : ‘किंग’ के सेट से शाहरुख का लुक हुआ वायरल, अक्षय ने ‘बागी 4’ के लिए टाइगर को ऐसे दीं शुभकामनाएं

सुपरस्टार शाहरुख खान का अलग ही जलवा है। शाहरुख ने साल 2023 में करीब 5 साल के अंतराल के बाद गजब की वापसी की थी। शाहरुख की एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ आईं। फैंस ने उन पर भरपूर प्यार बरसाया। ‘जवान’ के लिए तो शाहरुख को पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला है। शाहरुख 33 साल के करिअर में मिली इस खास उपलब्धि को लेकर काफी खुश हैं। इसी कड़ी में शाहरुख ने पिछले दिनों रानी मुखर्जी के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। रानी को भी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है।

अब लोगों को उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का इंतजार है, जिसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। हाल ही में चोट के कारण शाहरुख को सर्जरी और आराम की जरूरत पड़ी थी। शाहरुख ने ब्रेक के बाद ‘किंग’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। इस बीच फिल्म के सेट से शाहरुख की तस्वीर लीक हो गई है जिसको देखकर उन्हें चाहने वाले काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। गुरुवार (4 सितंबर) को रेडिट पर कथित तौर पर ‘किंग’ के सेट से ली गई तस्वीर को शेयर किया गया। इसमें शाहरुख सफेद शर्ट, ग्रे सॉल्ट एंड पेपर हेयर और काले धूप के चश्मे पहने मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिख रहे हैं।

दूर से ली गई इस फोटो में यह नहीं दिख रहा है कि शाहरुख का हाथ स्लिंग में है या नहीं। सेट के माहौल को पूरा करने के लिए चारों ओर छाते, लाइट और कैमरा उपकरण मौजूद हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “किंग के सेट पर शाहरुख देखे गए।” बता दें 'किंग' में शाहरुख एक दुर्जेय हत्यारे की भूमिका में हैं, जो आपराधिक अंडरवर्ल्ड में गहराई से जुड़ा हुआ है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई सितारे भी हैं। सुहाना को शाहरुख की छात्रा के रूप में देखा जाएगा, जो घातक मिशनों के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,king movie,shahrukh king,shahrukh look,Akshay Kumar,tiger shroff,baaghi 4 movie

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने पिछले साल BMCM मूवी में किया था काम

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की मचअवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ आज शुक्रवार (5 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। पोस्टर, टीजर, ट्रेलर, गाने देखने के बाद से फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई थी और वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अब देखना है कि वे मूवी को कैसा रिस्पोंस देते हैं। उनकी संख्या के आधार पर ही तय होगा कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘बागी 4’ के लिए टाइगर को शुभकामनाएं दी हैं।

अक्षय और टाइगर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में साथ नजर आए थे। हालांकि वह फिल्म नहीं चली, लेकिन दोनों की दोस्ती गहरी हो गई है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘बागी 4’ से संबंधित एक स्टोरी साझा की है। अक्षय ने टाइगर और सुनित मोरारजी की एक फोटो साझा करते हुए लिखा, “बागी 4 का शोर सुनाई दे रहा है। फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा। मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और सुनित मोरारजी को हार्दिक शुभकामनाएं। स्क्रीन पर आग लगा दो।”

गौरतलब है कि यह टाइगर की ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इसमें टाइगर व संजय के साथ हरनाज कौर संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और वॉयलेंस है, जिसके चलते ‘बागी 4’ को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म के डायरेक्टर ए हर्षा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह