न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : थरूर की बधाई पर शाहरुख ने दिलचस्प अंदाज में दिया जवाब, BB 19 के लिए अप्रोच करने पर बोलीं एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। उन्हें फैंस का अपार प्यार मिल रहा है। ढेर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 2:59:02

2 News : थरूर की बधाई पर शाहरुख ने दिलचस्प अंदाज में दिया जवाब, BB 19 के लिए अप्रोच करने पर बोलीं एक्ट्रेस

सुपरस्टार शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। उन्हें फैंस का अपार प्यार मिल रहा है। ढेर सारी सफलता के बावजूद शाहरुख के जीवन में एक कमी थी जो हाल ही पूरी हो गई। उन्हें पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। हाल ही घोषित किए गए 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में शाहरुख को साल 2023 में आई उनकी सुपरहिट मूवी ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। इसके बाद से ही शाहरुख, उनके परिवार, दोस्त और उन्हें चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से शाहरुख को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी उन्हें बधाई दी है, जिसका शाहरुख ने उनके स्टाइल में जवाब दिया। थरूर ने X (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “नेशनल ट्रेजर ने नेशनल अवार्ड जीता है। शाहरुख खान को बधाई।” इस पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए थरूर को एक खास चीज के लिए भी थैंक्यू कहा। शाहरुख ने लिखा, “सिंपल तारीफ के लिए थैंक्यू मिस्टर थरूर। इससे ज्यादा कुछ और समझ नहीं आता Magniloquent and Sesquipedalian.” शाहरुख ने साथ ही आगे हंसने वाली रिएक्शन भी दी। बता दें कि थरूर काफी भारी-भरकम इंग्लिश शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उसी अंदाज में लोगों से भी बात करते हैं, लेकिन उन्होंने शाहरुख को सिंपल तरीके से विश किया।

फैंस शाहरुख के कमेंट के बाद अपनी रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत बढ़िया है।” दूसरे ने लिखा, “यह सिर्फ आप कर सकते हैं।” तीसरे ने लिखा, “शाहरुख खान का जवाब नहीं, आप लाजवाब हो। ये बढ़िया तरह से कर दिया।” इस बीच शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं उनकी दोस्त और बिजनेस पार्टनर एक्ट्रेस जूही चावला ने भी उन्हें विश किया है। जूही ने लिखा, “शाहरुख खान आपको बहुत-बहुत बधाई नेशनल अवार्ड जीतने के लिए। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। आप इसके हकदार थे। आप अपनी हर फिल्म को अपना शत-प्रतिशत देते हैं। आगे बढ़ते रहिए। आपको और आपकी टीम को ढेर सारा प्यार और फिर से बधाई।”

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,national film award,shashi tharoor,congress leader shashi tharoor,shahrukh shahsi,jennifer mistry,bigg boss 19,bb 19

TMKOC फेम जेनिफर मिस्त्री ने बताया ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा होंगी या नहीं

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही धूम मचाने वाला है। शो 24 अगस्त से शुरू होगा। गुरुवार को इस शो का प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें सलमान बतौर होस्ट नजर आए और उन्होंने नेता बनकर अपनी पहली झलक दिखाई। हाल ही में यह खबर आई कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह के अलावा उसी शो में कई सालों तक उनकी पत्नी का रोल कर चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री को भी ये शो ऑफर हुआ है। ऐसे में अब जेनिफर ने इस पर खुद रिएक्ट करते हुए बताया है कि उन्हें सलमान के शो में बुलाया गया है या नहीं।

सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस ताजा खबर’ पेज की रिपोर्ट के अनुसार TMKOC के गुरचरण को इस शो के लिए संपर्क किया गया। इसके अलावा ऐसे रूमर्स थे कि शो में उनकी को-स्टार रहीं जेनिफर भी उनके साथ इस शो में शामिल होने वाली थीं। हालांकि अब ‘स्क्रीन’ से बात करते हुए जेनिफर ने बताया है कि इस खबर में सच्चाई नहीं है। जेनिफर ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पिछले साल मुझे इस शो के लिए अप्रोच किया गया था। इस साल अभी तक मुझे अप्रोच नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जेनिफर को तारक… छोड़े कुछ साल हो गए हैं। उन्होंने शो के निर्माता असित मोदी पर कई दफा गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि BB 19 की थीम राजनीति पर आधारित होगी। कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स घर में एक नई भूमिका में प्रवेश करेंगे। शो में 15 कंटेस्टेंट्स और तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। हमेशा ‘बिग बॉस’ की शुरुआत अक्टूबर में होती है, लेकिन इस बार यह अगस्त में ही रंग जमाने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी