न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने शक्ल, मन्नत, सलमान… को लेकर फैंस के सवालों के दिए मजेदार जवाब, ‘किंग’ के लिए कहा-सब खुला छोड़ दो

सुपरस्टार शाहरुख खान बरसों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। उनके खाते में ढेरों सुपरहिट फिल्में हैं। शाहरुख...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 8:22:22

शाहरुख ने शक्ल, मन्नत, सलमान… को लेकर फैंस के सवालों के दिए मजेदार जवाब, ‘किंग’ के लिए कहा-सब खुला छोड़ दो

सुपरस्टार शाहरुख खान बरसों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हें लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। उनके खाते में ढेरों सुपरहिट फिल्में हैं। शाहरुख साल 2023 में तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आए थे। इन फिल्मों ने कुल 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। शाहरुख 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। इससे पहले शाहरुख ने आज गुरुवार (30 अक्टूबर) को फैंस से जुड़ने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर AskSRK सेशन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों का दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। शाहरुख अक्सर अपने चाहने वालों से जुड़ने के लिए ऐसा ही करते हैं।

शाहरुख अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी के लिए भी मशहूर हैं। सेशन के दौरान एक यूजर ने लिखा, “भाई ये बता, तुम में कोई टैलेंट नहीं है, ना तेरी शक्ल बढ़िया है, फिर तू स्टार कैसे बन गया? तुझसे बढ़िया तो मेरी शक्ल है, पर मुझे कोई पहचानता तक नहीं।” शाहरुख ने इस पर जवाब दिया, “भाई शक्ल तो ठीक है...अक़्ल का नहीं बोला तुमने!!! वो है या...???” दूसरे यूजर ने लिखा, “आप इंटरव्यू में जितने इंटेलिजेंट लगते हैं, वैसी ही इंटेलिजेंट फिल्में क्यों नहीं बनाते? अब तो आपके पास नेटफ्लिक्स भी है, उन फिल्मों को रिलीज करने के लिए।”

इस पर शाहरुख ने कहा, “क्या करें...मैं कोई इंटेलिजेंस एजेंट नहीं हूं, मैं तो प्यार और एंटरटेनमेंट बेचने वाला हूं। और हां, असली बुद्धिमानी वो होती है जो सामने से दिखाई न दे, बल्कि महसूस हो जाए...जैसे कोई हल्का-सा स्पर्श।” एक यूजर ने कहा कि वह एक्टर के बर्थडे के लिए मुंबई आ गए हैं, लेकिन उन्हें यहां कमरा नहीं मिल रहा, तो उन्होंने मजाक में पूछा क्या मन्नत में एक कमरा मिल सकता है?

जिस पर SRK ने कहा, “मन्नत में तो मेरे पास भी रूम नहीं है आजकल… भाड़े पर रह रहा हूं!!!” एक यूजर ने पूछा, “सर, सलमान खान के लिए एक शब्द?” तो उन्होंने लिखा, “बेस्ट भाई। उनसे प्यार करता हूं।” एक यूजर ने सवाल किया, “शाहरुख सर लड़कियों को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?” इस पर उन्होंने जवाब दिया, “मेरा गाना ट्राय कर।”

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,sharukh khan fans,king,Salman Khan,shahrukh social media,shahrukh birthday,suhana khan

अगले साल रिलीज हो सकती है शाहरुख और सुहाना खान की फिल्म ‘किंग’

बता दें कि शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’ का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जो साल 2026 में रिलीज होने की संभावना है। एक फैन ने लिखा, “सर, किंग का टीजर डीएम करो!” तो शाहरुख ने जवाब दिया, “अभी टाइटल तो अनाउंस किया नहीं...तुम टीजर पर कैसे पहुंच गए!” एक अन्य फैन ने पूछा, “सर, किंग में सुहाना के साथ काम करने के लिए एक शब्द क्या होगा?” इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “अपना-अपना सा लगता है...”

एक यूजर ने सवाल किया, “सर, ‘पठान’ में कुर्सी की पेटी बांध ली थी, ‘जवान’ में आपने कहा बैंडेज बांध लो, वो भी कर लिया था। पर बड़ी चीज है कि अब ‘किंग’ में हमें क्या करना है?’ इस पर शाहरुख ने कहा, “अब सब कुछ खुला छोड़ दो।” शाहरुख अपने बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। वे ‘किंग’ का पोस्टर जारी करेंगे। माना जा रहा है कि इसके साथ ही फिल्म के टाइटल का ऑफिशियली ऐलान किया जाएगा।

एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि बेटे आर्यन की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का कौनसा किरदार उनको अपने जैसा लगता है?” इस पर शाहरुख ने लिखा, “घंटे का बादशाह, ऑब्वियसली!” एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, “क्या हम आपको किसी दिन आपके आर्यन के डायरेक्शन में एक पूरी फिल्म में देख पाएंगे?” इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “अगर वो मेरे नखरे झेल पाए और मुझे अफोर्ड कर सका, तो जरूर!”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड