न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : #AskSRK में रिटायरमेंट के सवाल पर शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, ‘किंग’ फिल्म को लेकर दी यह Update

सुपरस्टार शाहरुख खान (59) को पिछले दिनों ‘जवान’ में उनकी शानदार परफोरमेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 11:33:09

2 News : #AskSRK में रिटायरमेंट के सवाल पर शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, ‘किंग’ फिल्म को लेकर दी यह Update

सुपरस्टार शाहरुख खान (59) को पिछले दिनों ‘जवान’ में उनकी शानदार परफोरमेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। तीन दशक से ज्यादा लंबे करिअर में कई पुरस्कार हासिल कर चुके शाहरुख के खाते में पहली बार यह उपलब्धि आई है। दरअसल शाहरुख ने करीब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद साल 2023 में दमदार वापसी की थी। शाहरुख ने उसी साल एक के बाद एक जवान, पठान और डंकी जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना जादू चलाया। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं।

इस बीच शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर 16 अगस्त को #AskSRK सेशन चलाया। उनके एक फैन ने पूछा, “राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद आप कैसा महसूस कर रहे हैं? राष्ट्रीय पुरस्कार या जनता का प्यार?” उन्होंने जवाब दिया, “वाह!!!!! मैं देश के राजा जैसा महसूस कर रहा हूं!!! इतना सम्मान और इतनी जिम्मेदारी कि आगे बढ़ने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करना है!!” एक और प्रशंसक ने उनकी जीत का जश्न मनाते हुए एक भावुक स्लाइड शो पोस्ट किया। यह देख शाहरुख ने जवाब में लिखा, “आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। शुक्रिया!!!”

इस दौरान एक फैन ने उन्हें सलाह देते हुए कहा, “भाई अब उम्र हो गई है, रिटायरमेंट ले लो। दूसरे बच्चे लोगों को आगे आने दो।” इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “भाई तेरे सवालों का बचपना जब चला जाए, फिर कुछ अच्छा सा पूछना। तब तक टेम्पररी रिटायरमेंट में रह प्लीज।” एक दूसरे फैन ने पूछा, “कौनसी चोट ज्यादा तकलीफ देती है, जिम की चोट या ट्विटर पर ट्रॉल पढ़ना?” इस पर शाहरुख ने लिखा, डंबल और एक्शन मेरी हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन शब्द मुझे कभी चोट नहीं पहुंचा सकते। मैं अपने दिल के संगीत को सुनने में बहुत बिजी हूं यार।”

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,shahrukh retirement,king movie,shahrukh king,shahrukh fans,jawan,shahrukh national award

सुपरस्टार ने बताया शूटिंग शेड्यूल्स के बीच अपना वक्त कैसे बिताते हैं

एक फैन ने पूछा, “आपकी अगली फिल्म कब आ रही है?” इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, “कुछ अच्छे शॉट किए हैं। जल्द ही फिर से शुरू करूंगा। सिर्फ लेग शॉट होंगे, फिर ऊपरी बॉडी के शॉट होंगे। इंशाअल्लाह जल्दी खत्म हो जाएगा। सिद्धार्थ आनंद इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।” जब फैंस ने शाहरुख से पूछा कि वो शूटिंग शेड्यूल्स के बीच अपना वक्त कैसे बिताते हैं, तो उन्होंने खुलकर बताया। उन्होंने कहा, “आजकल…बस फिजियोथेरेपी करता हूं…थोड़ी बहुत किताबें पढ़ता हूं…‘किंग’ की लाइनों की प्रेक्टिस करता हूं…और बहुत सारा सोता हूं।”

जब एक फैन ने मजाकिया अंदाज में शाहरुख से पूछा कि क्या वो सेट पर कभी नखरे दिखाते हैं, तो किंग खान का मज़ेदार जवाब सबका दिल जीत गया। उन्होंने हंसते हुए कहा, “सेट पर मुझे नखरे दिखाने ही नहीं दिए जाते। अब ‘किंग’ में तो और भी कम, क्योंकि डायरेक्टर बहुत ही सख्त और डिसिप्लिन्ड हैं।” आखिर में शाहरुख ने अपने किंग स्टाइल में फैंस को छेड़ते हुए फिल्म के टाइटल की याद दिलाई। उन्होंने लिखा, “बस किंग…नाम तो सुना होगा?” बता दें शाहुरुख पहले भी कई बार फैंस के लिए ऐसे सेशन चला चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी