न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

33 साल के करियर में पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड, शाहरुख खान ने बांहे फैलाकर कही यह बात

33 सालों के करियर में शाहरुख खान को पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड। जवान में दमदार अभिनय के लिए सम्मानित हुए शाहरुख ने इमोशनल वीडियो में सरकार, फैंस और परिवार का जताया आभार। जानिए उनके पूरे रिएक्शन और इस अवॉर्ड का महत्व।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 12:13:09

33 साल के करियर में पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड, शाहरुख खान ने बांहे फैलाकर कही यह बात

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान को उनके 33 साल लंबे फिल्मी करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। 2023 में आई निर्देशक एटली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में उनकी दमदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ साझा किया, जिन्हें ‘12वीं फेल’ में उनके प्रेरणादायक किरदार के लिए यह सम्मान मिला है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद शाहरुख ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया जिसमें उनका हाथ प्लास्टर में नजर आया। वीडियो में उन्होंने भारत सरकार, चयन समिति, अपनी टीम, प्रशंसकों और अपने परिवार का दिल से आभार जताया।

वीडियो संदेश में झलका आभार और भावुकता

अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए शाहरुख ने लिखा: "राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए मैं आभारी हूं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, जूरी और भारत सरकार को धन्यवाद। मुझे आप सभी के स्नेह और सराहना ने भावविभोर कर दिया है। आज सभी को एक ‘आधा हग’।” वीडियो में उनकी आंखों में खुशी और नम्रता दोनों झलक रही थी। उन्होंने कहा, “कहने की जरूरत नहीं कि मैं बेहद विनम्रता और कृतज्ञता से भरा हुआ हूं। इस अवॉर्ड को जीवन भर सहेज कर रखूंगा।”

निर्देशकों और लेखकों के प्रति जताया खास आभार

उन्होंने अपने निर्देशन और लेखन टीम का भी नाम लेकर शुक्रिया अदा किया।

“मैं 2023 में मेरे साथ काम करने वाले सभी निर्देशकों और लेखकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। विशेष रूप से एटली सर और उनकी पूरी टीम का, जिन्होंने 'जवान' में मुझे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका दिया और मुझ पर भरोसा जताया।” शाहरुख ने अपने मैनेजमेंट और कोर टीम का भी ज़िक्र करते हुए कहा, “ये वही लोग हैं जो मेरी हर सनक, हर बेसब्री को झेलते हैं और मेरे साथ लगातार काम करते हैं ताकि मैं हर बार और बेहतर दिख सकूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी