फैंस पर शाहरुख खान का जादू सिर चढ़कर बोलता है, जो सालों से अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बनाए हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स( ट्विटर) पर शाहरुख के दुबई इवेंट की कई पोस्ट सामने आई हैं। इन फोटो और वीडियो में शाहरुख का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। शाहरुख स्टेज पर नजर आ रहे हैं। वे अपनी ही मूवी के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर थिरकते दिखे। दूसरे वीडियो में शाहरुख अपना सिग्नेचर पोज दे रहे हैं। शाहरुख के इस मूवमेंट पर वहां मौजूद ऑडियंस खुशी से झूम उठती है।
उनके डांस मूव्स भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। ये वीडियो शाहरुख खान यूनिवर्स फैनक्लब पेज ने शेयर किए हैं। एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान की मां सविता छिब्बर के साथ मस्ती और डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान के ब्रांड इवेंट के सिलसिले में दुबई पहुंचे। पार्टी का आयोजन डायवोला द्वारा किया गया था, जहां शाहरुख ने अपनी सासू मां को स्टेज पर बुलाया और उनके साथ डांस किया। हालांकि इस खास मौके पर गौरी मौजूद नहीं थीं।
गौरतलब है कि पिछले साल शाहरुख ने करीब 5 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। उनकी फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने ताबड़तोड़ सफलता हासिल की। तीनों फिल्मों में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। शाहरुख को एंटरनेटमेंट इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार है। इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी काम करती नजर आएंगी।
From singing to grooving on Jhoome Jo Pathaan, King Khan leaves everyone breathless—he’s impossible not to adore! ♥️✨@iamsrk#ShahRukhKhan #SRK
![]()
शाहरुख दूसरों का मजाक उड़ाने से पहले खुद का मजाक उड़ाते हैं : रवीना
रवीना टंडन ने 26 अक्टूबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। इस बीच रवीना ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ी एक मजेदार बात शेयर की। रवीना ने कहा कि शाहरुख के साथ हमेशा मजेदार पल होते थे। वह हर बात को मजाकिया अंदाज में कहते हैं, इसलिए उनसे बात करना मजेदार होता है। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि वे दूसरों का मजाक उड़ाने से पहले खुद का मजाक उड़ाते हैं, इसलिए उनकी बातें कभी बुरी नहीं लगतीं।
‘जमाना दीवाना’ फिल्म की शूटिंग के दौरान और अब भी जब मैं शाहरुख से मिलती हूं, तो वे हमेशा मुझे एक मजेदार बात बताते हैं। वे मुझसे कहते हैं कि मैंने बहुत सारी हीरोइनों के साथ काम किया है, लेकिन उनमें से सबसे अच्छी खुशबू तुम्हारी ही है। एक बार मैं शाहरुख के घर होली पार्टी में गई थीं, तब उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं कौनसा परफ्यूम इस्तेमाल करती हूं, क्योंकि उन्हें इसकी खुशबू बहुत पसंद है।
रवीना को आखिरी बार ‘पटना शुक्ला’ मूवी में देखा गया था। यह कानूनी ड्रामा फिल्म है जिसमें मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, सतीश कौशिक, अनुष्का कौशिक और जतिन गोस्वामी भी थे। रवीना अब ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।














