न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख ने Insider Vs Outsider मुद्दे पर तोड़ी चुप्पी, ‘बादशाह’ को पूरी फिल्म में स्कर्ट पहनाना चाहते थे करण

मायानगरी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार (1 मई) को 4 दिवसीय वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 May 2025 11:17:49

2 News : शाहरुख ने Insider Vs Outsider मुद्दे पर तोड़ी चुप्पी, ‘बादशाह’ को पूरी फिल्म में स्कर्ट पहनाना चाहते थे करण

मायानगरी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार (1 मई) को 4 दिवसीय वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे पहुंचे। सुपरस्टार शाहरुख खान (59) ने भी शिरकत की। उन्हें दीपिका पादुकोण और करण जौहर के साथ देखा गया। एक खास सेशन 'शाहरुख- द जर्नी : फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर' के दौरान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने पहली बार बॉलीवुड में चल रही इनसाइडर बनाम आउटसाइडर बहस पर चुप्पी तोड़ी। शाहरुख ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी क्षेत्र में करिअर बनाने की कोशिश करते समय वास्तव में क्या मायने रखता है।

शाहरुख ने कहा कि मैं कुछ स्पष्ट करना चाहता हूं-भूख, महत्वाकांक्षा और कड़ी मेहनत जैसे शब्दों को अक्सर रोमांटिक बना दिया जाता है। लोग कहते हैं कि मैं बहुत भूखा था, बहुत मेहनत की, लेकिन ये बहुत बड़े शब्द हैं। मुझे इनसाइडर और आउटसाइडर के बीच के अंतर से भी परेशानी है। मुझे लगता है कि वे महत्वपूर्ण नहीं हैं। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप कहां से आते हैं। जो वास्तव में मायने रखता है वह यह है कि आप जिस दुनिया में प्रवेश करना चाहते हैं उसमें आप अपनी पकड़ कैसे बनाए रखते हैं, चाहे वह व्यवसाय हो, राजनीति हो या अभिनय।

फिल्म उद्योग ने मुझे खुले हाथों से गले लगाया जिससे मुझे विश्वास हो गया कि यह मेरी दुनिया और इंडस्ट्री है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का कर रहे हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने उन्होंने बड़े पर्दे पर एक खास मुकाम हासिल किया है। शाहरुख ने करीब 5 साल के अंतराल के बाद साल 2023 में वापसी की और फैंस को बैक टू बैक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी। अब वे बेटी सुहाना खान के साथ 'किंग' मूवी में नजर आएंगे।

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,insider vs outsider,karan johar,deepika padukone,waves summit,shahrukh karan,shahrukh deepika

शाहरुख ने करण से जुड़ा किस्सा बताने के साथ दीपिका की यूं की तारीफ

सम्मेलन में बातचीत के दौरान होस्ट करण जौहर ने पूछा कि क्या शाहरुख ने कभी अपने करियर से पीछे हटने के बारे में सोचा है। इस पर शाहरुख ने एक मजेदार किस्सा सुनाया। शाहरुख ने कहा कि कुछ साल पहले मैं घर पर बैठा था और करण एक स्क्रिप्ट लेकर मेरे घर आए थे। मैं स्क्रिप्ट का नाम नहीं बताऊंगा, लेकिन इसमें मुझे पूरी फिल्म में स्कर्ट पहने रहना था। वह वास्तव में एकमात्र ऐसा समय था जब मैंने पीछे हटना चाहा। मैंने सोचा ऐसा तो नहीं होगा यार। यह पुराने समय की उन फिल्मों में से एक थी जिसमें आदमी स्कर्ट पहनते थे, लेकिन 'आदमी' स्कर्ट पहनते थे, मेरे जैसे आदमी नहीं!

बता दें शाहरुख व फिल्ममेकर करण की जोड़ी ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख और दीपिका के बीच करण से हुई बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख ने कहा कि मुझे लगता है कि अब दीपिका जो रोल निभाने जा रही हैं, वह बेहतरीन है। वह दुआ की मां हैं। इंशाअल्लाह, मुझे लगता है कि वह वाकई एक बेहतरीन मां बनने जा रही हैं। शाहरुख की तारीफ के बाद दीपिका शरमा जाती हैं। शाहरुख और दीपिका ने 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', ‘हैप्पी न्यू ईयर’, 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ