न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख-रानी ने ऐसे मनाई नेशनल अवार्ड की खुशी, देखें वीडियो, वरुण ने सोनू के साथ डांस कर दी यह जानकारी

सुपरस्टार शाहरुख खान को पिछले दिनों साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड देने की घोषणा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 8:55:02

2 News : शाहरुख-रानी ने ऐसे मनाई नेशनल अवार्ड की खुशी, देखें वीडियो, वरुण ने सोनू के साथ डांस कर दी यह जानकारी

सुपरस्टार शाहरुख खान को पिछले दिनों साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड देने की घोषणा की गई। ये 33 साल के करिअर में उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। उन्हें विक्रांत मैसी (12वीं फेल) के साथ संयुक्त रूप से इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसी तरह एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी 30 साल में पहली बार फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला है। दोनों दिग्गज कलाकार इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें उनके साथ रानी भी नजर आ रही हैं। दोनों डांस करते हुए अपनी खुशी एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में शाहरुख के बेटे आर्यन के पहले प्रोजेक्ट ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का गाना ‘तू पहली तू आखिरी’ बज रहा है। यह शो ओटीटी पर इसी महीने रिलीज होगा। उन्हें कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। शाहरुख ने ब्लू टीशर्ट, डेनिम जींस और कैप पहन रखी है, जबकि रानी ने व्हाइट शर्ट और जींस वेयर किया हुआ है। अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के सेट पर लगी चोट के कारण शाहरुख का हाथ अभी तक ठीक नहीं हुआ है जो इस वीडियो से साफ हो गया है।

इस पोस्ट के साथ शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “नेशनल अवार्ड…हम दोनों की अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई। बधाई हो रानी। आप क्वीन हैं और आपसे हमेशा प्यार है।” शाहरुख इन दिनों सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 'किंग' पर काम कर रहे हैं। इसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी नजर आने वाले हैं। वहीं, रानी भी एक कैमियो के साथ फिल्म का हिस्सा होंगी। बता दें कि रानी और शाहरुख ने सबसे पहले करण जौहर की मूवी ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया था। फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया और ब्लॉकबस्टर रही थी। दोनों ने ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘चलते चलते’, ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों में भी स्क्रीन शेयर की।

वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में रीक्रिएट किया गया है सोनू का गाना ‘बिजुरिया’

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म का टीजर लोगों को खूब पसंद आया और अब इसका पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज होने वाला है। वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने की रिलीज डेट की जानकारी खास अंदाज में दी। वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मशहूर गायक सोनू निगम के साथ डांस करते दिख रहे हैं। दोनों की मस्ती और एनर्जी देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि गाना कितना धमाकेदार होने वाला है।

यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। वरुण ने कैप्शन में लिखा, “मेरा बचपन का गाना। मैं इस गाने पर स्कूल में डांस किया करता था और अपने भाई की शादी में भी मैंने इसी गाने पर डांस करते हुए मस्ती की थी। अब जब यही गाना मेरी फिल्म में शामिल हो रहा है, यह गाना 3 सितंबर को रिलीज होगा।” उल्लेखनीय है कि ‘बिजुरिया’ गाना सबसे पहले साल 1999 में रिलीज हुआ था। यह सोनू के एलबम ‘मौसम’ का एक हिट ट्रैक था। गाने को खुद सोनू ने गाया और लिखा था, जबकि इसका म्यूजिक रवि पवार ने कंपोज किया था।

यह अपने समय का काफी लोकप्रिय गाना था। अब इस गाने को फिल्म में नए अंदाज के साथ पेश किया जाएगा। इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं, जबकि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी हैं। यह गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा : चैप्टर 1’ भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों की टक्कर होगी और देखना है कि कौन बाजी मारता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी