न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप जीतने पर शाहरुख सहित इन सितारों ने टीम इंडिया को ऐसे दी बधाई, अमिताभ ने अख्तर पर कसा तंज

टीम इंडिया ने रविवार रात दुबई में खेले गए एशिया कप (टी20 टूर्नामेंट) के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा खिताब पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 12:42:50

एशिया कप जीतने पर शाहरुख सहित इन सितारों ने टीम इंडिया को ऐसे दी बधाई, अमिताभ ने अख्तर पर कसा तंज

टीम इंडिया ने रविवार रात दुबई में खेले गए एशिया कप (टी20 टूर्नामेंट) के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा खिताब पर कब्जा जमाया। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से चल रही तनातनी के बीच इस जीत ने पूरे देश को जश्न मनाने का बड़ी वजह दे दी। यूं तो भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में तगड़ा मजा चखाया था, लेकिन खेल के मैदान पर भी लगातार तीन बार पड़ोसी देश को धूल चटाकर उसकी बोलती बंद कर दी। भारत की जीत से आम और खास हर किसी का चेहरा खिल गया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम को अलग-अलग अंदाज में बधाई दे अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीम इंडिया की विनिंग फोटो शेयर कर एक प्यारे से कैप्शन के साथ टीम को बधाई दी। एक्टर रणवीर सिंह ने भी जीत के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वो मैच जीतने से पहले किसी को चैट पर बताते हुए नजर आए कि आज तिलक वर्मा का दिन है। एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, “वाह क्या खेल था। एशिया कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई। इस रोमांचक जीत के लिए तिलक, शिवम और कुलदीप को धन्यवाद दूंगी।” रितेश देशमुख ने कहा, “माथे पर तिलक जय हिंद।”

विवेक ओबेरॉय ने कहा, “सामने कोई भी हो, भारत तिलक लगाकर ही घर भेजेगा। इस तरह का मैच हमें याद दिलाता है कि इंडिया क्यों मजबूत है, कुलदीप को उनके 4 विकेटों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस मैच का रुख पलट दिया और तिलक का क्या 50 रन था! बेहद खूबसूरत लोग। एशिया चैंपियंस होने पर गर्व है!” अनिल कपूर ने लिखा, “भारत जिंदाबाद।” साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा ने तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए लिखा, “इंडियाआआआआआ। हमारे लड़के ने कमाल कर दिया।” मॉलीवुड के मेगास्टार ममूटी ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “टीम इंडिया ने एशिया कप सिर्फ जीता ही नहीं, बल्कि उस पर कब्जा भी कर लिया। बिना एक भी हार के चैंपियन, बेहद शानदार!"

shahrukh khan,team india,asia cup,india vs pakistan,dubai,amitabh bachchan,shoaib akhtar,anupam kher,vivek oberoi,priety zinta

अमिताभ बच्चन ने लिखा, बहुत अच्छा खेला ‘अभिषेक बच्चन’…उधर जबान लड़खड़ाई…

अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “T 5516(i)-जीत गए। बहुत अच्छा खेला ‘अभिषेक बच्चन’…उधर जबान लड़खड़ाई और इधर, बिना बैटिंग बॉलिंग फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को। बोलती बंद। जय हिन्द! जय भारत! जय मां दुर्गा।” अमिताभ ने रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर तंज कसा है।

अख्तर ने कहा था, “अगर पाकिस्तान किसी काल्पनिक स्थिति में अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देता है, तो मिडिल ऑर्डर का क्या होगा? उनके मिडिल ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।” इसमें वो अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन बोल गए थे। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे भारत की जीत पर बेहद खुश नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “भारत माता की जय! क्या बात है। वाकई में क्या जबरदस्त गेम था। मुझे अपने भारत और क्रिकेट टीम पर गर्व है।”

अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर भारत-पाकिस्तान मैच की यादगार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।उन्होंने लिखा, “हमारी युवा टीम शानदार है। उन्होंने पूरे जुनून और आत्मविश्वास के साथ खेला। इन युवा खिलाड़ियों ने खेल को और भी सुंदर बनाया। नीली जर्सी वाली टीम को बधाई। भारत को बधाई। क्या कमाल का टूर्नामेंट खेला। #IndiaChampionsAsiaCup2023 #AsiaCup2025”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह