न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर चला ‘मैं हूं ना’ गाने का जादू! फरहा खान संग झूमते नजर आए शाहरुख खान, देखें Video

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों भले ही वे फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हो लेकिन किसी न किसी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 12:36:21

फिर चला ‘मैं हूं ना’ गाने का जादू! फरहा खान संग झूमते नजर आए शाहरुख खान, देखें Video

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों भले ही वे फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हो लेकिन किसी न किसी वजह से वे सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। इन दिनों ज्यादातर खबरें शाहरुख व गौरी खान की बेटी सुहाना और बेटे आर्यन की होती है। हालांकि आज हम जिस न्यूज की बात कर रहे हैं उसके केंद्र में शाहरुख ही हैं। दरअसल शाहरुख और फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी फिल्म ‘मैं हूं ना’ के टाइटल ट्रैक पर प्रस्तुति देकर अपने प्रशंसकों का एक बार फिर दिल जीत लिया। फराह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों ट्रैक पर झूमते नजर आ रहे हैं। क्लिप के अंत में फरहा, शाहरुख के गाल पर किस देते हुए दिखाई दे रही हैं।


वीडियो देख सेलेब्रिटीज ने दिए ये रिएक्शन

वीडियो के साथ फराह ने कैप्शन में लिखा कि मेरे सबसे पसंदीदा वन एंड ओनली एसआरके के साथ। हैशटैग मैं हूं ना, हैशटैग फरहा के फनडे। वीडियो को करीब एक लाख बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने वीडियो पर कई दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, ओहहह हर्ट मेल्ट। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, ऑल टाइम फेवरेट। एक्टर पुनीत मल्होत्रा ने लिखा, 'सुपर'। इन लोगों के अलावा सिंगर श्रेया घोषाल और मोहन शक्ति ने रेड हॉर्ट इमोजी बनाकर इस वीडियो पर रिस्पॉन्स किया है। फैंस को भी यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।


shahrukh khan,farah khan,shahrukh farah,main hu na movie,main hu na song,farah instagram,om shani om,happy new year,bollywood news in hindi

फरहा ने मैं हूं ना फिल्म से की थी डायरेक्शन की पारी शुरू

आपको बता दें कि वर्ष 2004 में मैं हूं ना से फराह ने निर्देशन की पारी शुरू की थी। मूवी में जायद खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव और सुनील शेट्टी भी थे। मैं हूं ना के बाद शाहरुख और फराह ने ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में साथ काम किया। खास बात ये है कि इन दोनों फिल्मों में शाहरुख और दीपिका पादुकोण की जोड़ी थी। ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रही थीं। ओम शांति ओम तो दीपिका के करियर की पहली फिल्म थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका