न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख-दीपिका को मिली हाईकोर्ट से राहत, कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप पर बोला कुनिका का बेटा

सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को आज बुधवार (10 सितंबर) को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। जस्टिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 8:56:05

2 News : शाहरुख-दीपिका को मिली हाईकोर्ट से राहत, कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप पर बोला कुनिका का बेटा

सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को आज बुधवार (10 सितंबर) को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। जस्टिस सुदेश बंसल की बैंच ने दोनों के खिलाफ भरतपुर में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। भरतपुर में दोनों के खिलाफ डिफेक्टिव व्हीकल की मार्केटिंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। दोनों ब्रांड एंबेसेडर के साथ हुंडई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनसो किम, होल टाइम डायरेक्ट एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग और शोरूम मालिकों का नाम भी एफआईआर में शामिल था।

शाहरुख की ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल वीसी, दीपिका की ओर से सीनियर वकील माधव मित्र और अनसो किम की ओर से सीनियर वकील विवेक राज बाजवा ने बहस की। हाईकोर्ट में शाहरुख, दीपिका, किम और एक अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाओं में कहा गया था कि उनके खिलाफ कोई स्पष्ट आरोप नहीं है। परिवादी वकील कीर्ति सिंह ने करीब 3 साल गाड़ी को चलाया है और 67 हजार से ज्यादा किलोमीटर गाड़ी चला चुके हैं। अगर उन्हें फिर भी किसी तरह की शिकायत थी तो इसके खिलाफ उपभोक्ता कोर्ट में जा सकते थे। इस तरह के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि कंपनी ने तकनीकी रूप से खराब कार बेची, जिसके कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रांड एंबेसडर होने के नाते शाहरुख और दीपिका ने कंपनी का प्रचार किया, जिसके कारण खरीदार गुमराह हुए। शाहरुख और दीपिका ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में अपील की। उन्होंने अपनी याचिका में FIR को रद्द करने की मांग की, जिसमें तर्क दिया गया कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनकी भूमिका केवल प्रचार तक सीमित थी और वे कंपनी के उत्पादों की तकनीकी गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

याचिका में यह भी कहा गया कि उनके खिलाफ दर्ज FIR तथ्यों पर आधारित नहीं है और इसे कानूनी रूप से टिकने योग्य नहीं माना जा सकता। शाहरुख के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वे ‘किंग’ फिल्म में नजर आएंगे। दूसरी ओर दीपिका की अगली फिल्म की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। वह फिलहाल अपनी बेटी दुआ की परवरिश में जुटी हुई हैं, जो 8 सितंबर को एक साल की हो गई।

shahrukh khan,deepika padukone,rajasthan highcourt,shahrukh deepika,hyundai,kunickaa sadanand,actress kunickaa sadanand,bigg boss 19,bb 19,kumar sanu,ayaan

6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे कुमार सानू और कुनिका सदानंद

मशहूर सिंगर कुमार सानू और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का अफेयर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। कुनिका ने पिछले दिनों 'बिग बॉस 19' में अपने अफेयर का जिक्र किया था। अब कुनिका के बेटे अयान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में मां के अफेयर के बारे में खुलकर बात की। साथ ही कहा कि अगर मेरी गर्लफ्रेंड्स थीं तो मेरी मां के बॉयफ्रेंड थे। अयान ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब मेरी गर्लफ्रेंड थीं तो उनके बॉयफ्रेंड थे। मेरी मां और सानू का अफेयर तब शुरू हुआ जब वो 27 साल की थीं।

मैं उस वक्त नहीं था। उनके इस रिलेशनशिप के बारे में बाद में पता चला। वो सच्चे दिल से सानू से प्यार करती थीं। उससे ज्यादा वो किसी भी आदमी से प्यार नहीं कर सकतीं। मेरी मां ना तो जुनूनी थीं और ना ही उनके अंदर अहंकार था। जब मैंने उनके बारे में गूगल किया और पूछा कि वो कैसे थे तो उन्होंने जवाब में कहा कि वो मेरी जिंदगी का सबसे जरूरी आदमी था। मैं उन्हें अपने सोलमेट की तरह देखती थी।

हर किसी को इस तरह के प्यार का जिंदगी में एक बार एहसास होता है। वो बहुत टॉक्सिक था। इससे पहले सिद्धार्थ को ही दिए इंटरव्यू में कुनिका ने कहा था कि सानू और उनका रिलेशनशिप करीब 6 साल तक चला था। उनकी सानू से पहली मुलाकात ऊंटी में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। सानू उस वक्त अपनी बहन और भांजे के साथ वेकेशन पर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह