न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायरल हो रहा है शाहरुख का यह एड, BB-15 : शमिता के लिए बोले राजीव, अफसाना ने हिना को बताया ‘मोटी’!

फैंस में शाहरुख खान को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वे शाहरुख की हर अदा पर मर मिटते हैं। शाहरुख तीन दशक से भी ज्यादा समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Oct 2021 7:28:06

वायरल हो रहा है शाहरुख का यह एड, BB-15 : शमिता के लिए बोले राजीव, अफसाना ने हिना को बताया ‘मोटी’!

फैंस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वे शाहरुख की हर अदा पर मर मिटते हैं। शाहरुख तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि इन दिनों वे अपने बेटे आर्यन के कारण परेशानी में हैं। आर्यन ड्रग्स लेने के आरोप में 2 अक्टूबर से जेल में बंद हैं। इस बीच, शाहरुख का एक नया विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह कैडबरी का एडवरटाइजमेंट है। इसमें शाहरुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जैसे ‘लोकल फॉर वोकल’ की बात कर रहे हैं।

शाहरुख यह संदेश दे रहे हैं कि हर घर की दिवाली मीठी होनी चाहिए और इसलिए अपने घर के आस-पास की दुकान से ही शॉपिंग करें। इस एड में कैडबरी की तरफ से कैप्शन दिया गया है “नॉट जस्ट ए कैडबरी एड” यानि सिर्फ कैडबरी विज्ञापन के लिए नहीं। इस दिवाली, हमने भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर सैकड़ों छोटे व्यवसायियों की मदद की है।” एड में कुछ व्यवसायियों की फुटेज और बाइट्स हैं, जो लॉकडाउन के दौरान अपनी परेशानी बता रहे हैं। फिर क्रीम शेरवानी पहने शाहरुख दिखाई देते हैं। विज्ञापन लॉन्च होने के तुरंत बाद ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा।

shahrukh khan,bigg boss-15,hina khan,afsana khan,shamita shetty,rajiv adatiya,bollywood news in hindi

वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ बिग बॉस के घर में आए शमिता के राखी भाई राजीव

एक्ट्रेस शमिता व शिल्पा शेट्टी के राखी भाई राजीव अदातिया बिग बॉस 15 में सबसे पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट हैं। शो में शामिल होने से पहले हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में राजीव ने शमिता के साथ केमिस्ट्री के बारे में बात की। पूर्व मॉडल व सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर राजीव ने कहा कि मैं शेट्टी सिस्टर्स को 10-12 साल से जानता हूं। मैं शिल्पा, शमिता और मौसी से मिला। हम आध्यात्मिक रूप से जुड़े हुए हैं। हम सभी ईश्वर से डरने वाले हैं और हमने एक ऐसे बंधन को पाला है जो तब से फला-फूला है। मैं उनसे बेहद प्यार करता हूं।

शमिता बहुत एक्साइटेड होंगी। वह मुझसे शो में शामिल होने के लिए भीख मांग रही थी और मैं ऐसा था जैसे 'कोविड-19 की वजह से, मैं नहीं आ पाऊंगा, लेकिन तुम बिग बॉस में जाओ और एंजॉय करो। मैंने उसे दो साल से नहीं देखा। राजीव ने शो में हो रही हिंसा के बारे में कहा कि जो हिंसा हो रही है, मैं उसका सम्मान नहीं करता। अगर कोई मुझे छुए तो स्लैम-डंकिंग भूल जाइए, अगर कोई मुझे छुए भी तो मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा। जिंदगी में मेरा कुछ सम्मान है, मैं शो में किसी की बेइज्जती करने या किसी को इधर-उधर फेंकने नहीं आया हूं।

shahrukh khan,bigg boss-15,hina khan,afsana khan,shamita shetty,rajiv adatiya,bollywood news in hindi

हिना खान ने भी पिछले दिनों अपने वेट पर जताई थी चिंता

शनिवार को बिग बॉस 15 का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। इस एपिसोड में पूर्व कंटेस्टेंट व एक्ट्रेस हिना खान मौजूदा कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करती नजर आई। उन्होंने न सिर्फ बातचीत की बल्कि मजेदार टास्क भी करवाया। इस दौरान अफसाना खान के एक कमेंट ने घर वालों के साथ बाहर बैठी ऑडियंस को भी हैरान कर दिया। अफसाना ने हिना के वजन को लेकर कमेंट कर दिया।

अफसाना ने हिना से कहा कि आप मुझे थोड़ी मोटी लग रही हो, वैसे तो आप स्क्रीन पर बहुत स्लिम दिखती हो। हालांकि हिना को इसका बुरा नहीं लगा और उन्होंने अफसाना की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऑन-स्क्रीन बेहद स्लिम और खूबसूरत दिखती हैं।

इस पर अफसाना ने हिना को उनकी फेवरेट एक्ट्रेस बता दिया। हालांकि इस बात का भी हिना पर कोई असर नहीं हुआ और वे बोलीं कि उनके तो शो पर आने वाले सभी गेस्ट फेवरेट हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हिना ने अपने वेट को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी। हिना ने कहा था कि कुछ दिनों से उनका वजन बढ़ गया है और इसका कारण मेंटल हेल्थ है। इसलिए वे ऐसा कर रही हैं, खा रही हैं जिससे उन्हें खुशी मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर