न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नेशनल अवार्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है’, शाहरुख ने दी हेल्थ अपडेट, लिन ने ऐसे किया रणदीप को विश

सुपरस्टार शाहरुख खान इसी महीने अपने करिअर में पहली बार बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड के लिए चुने गए। उन्हें यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 9:00:51

2 News : ‘नेशनल अवार्ड उठाने के लिए एक हाथ ही काफी है’, शाहरुख ने दी हेल्थ अपडेट, लिन ने ऐसे किया रणदीप को विश

सुपरस्टार शाहरुख खान इसी महीने अपने करिअर में पहली बार बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल फिल्मफेयर अवार्ड के लिए चुने गए। उन्हें यह पुरस्कार साल 2023 में आई जवान मूवी में उनकी परफोरमेंस के लिए दिया जाएगा। इसके बाद से ही शाहरुख काफी खुश हैं। इस बीच शाहरुख आज बुधवार (20 अगस्त) को मुंबई में बेटे आर्यन खान द्वारा बनाई गई पहली वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीव्यू लॉन्च में शामिल हुए। इस दौरान उनके हाथ पर लगी चोट के बारे में उन्होंने खुलकर बात की। शाहरुख ने कहा कि सर्जरी थोड़ी सी बड़ी थी, तो मुझे ठीक होने में 1-2 महीने लगेंगे, लेकिन नेशनल अवार्ड उठाने के लिए मेरा एक हाथ ही काफी है।

वैसे भी, मैं ज्यादा चीज एक हाथ से ही कर लेता हूं, खाना खा लेता हूं, ब्रश कर लेता हूं और अगर पीछे खुजली हो तो वो भी कर लेता हूं। सिर्फ एक चीज में कमी रह जाती है, जब मेरे दोनों हाथ नहीं होते और वो है आप सबका प्यार बटोरने के लिए। ये दिल से, प्यार से कह रहा हूं। बता दें कुछ दिनों पहले सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख को चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। शूटिंग सितंबर में फिर से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की बात करें, तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज के जरिए आर्यन बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। आर्यन ने इस इवेंट के दौरान अपनी सीरीज पर बात करते हुए कहा कि अब मेरे पास बोलने को कुछ नहीं है। तो अब जो भी बोलेगा, मुझे उम्मीद है कि मेरा शो बोलेगा। सीरीज में बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। बॉबी ने कहा कि आर्यन ने बहुत टेक करवाए हैं, एक और, एक और बोलकर लेकिन शो अच्छा बना है।

वहीं शाहरुख ने कहा कि बॉबी के साथ उनकी 30 साल से दोस्ती है। सीरीज के सह-निर्माता और लेखक बिलाल सिद्दीकी व मानव चौहान हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह शो कथित तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उथल-पुथल से जूझते सपने देखने वालों की दुनिया को दिखाएगा। इसमें बॉबी, राघव जुयाल, लक्ष्य लालवामी, सहर बंबा, मोना सिंह, आन्या सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, विजयंत कोहली और मनीष चौधरी भी अहम रोल में नजर आएंगे।

दो साल पहले मणिपुर में हुई थी रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी

अभिनेता रणदीप हुड्डा आज बुधवार (20 अगस्त) को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने रणदीप को खास अंदाज में विश किया है। लिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए छोटा मगर प्यारा कैप्शन दिया। लिन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रणदीप केक काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ लिन ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी जान।”

बता दें रणदीप और लिन ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 नवंबर 2023 को इम्फाल (मणिपुर) में पारंपरिक मेतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इस शादी में रणदीप ने मणिपुरी संस्कृति को अपनाते हुए पारंपरिक पोशाक पहनी थी, जबकि लिन ने पोटलोई पहनकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया। रणदीप के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह न केवल शानदार एक्टिंग स्किल बल्कि किरदारों के लिए किए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाने जाते हैं। विदेश में पढ़ाई करने के बाद रणदीप ने मॉडलिंग और थिएटर शुरू किया।

साल 2001 में उन्हें बड़ा मौका मिला। मीरा नायर की ‘मॉनसून वेडिंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ (2010) उनके लिए टर्निंग पॉइंट रही। रणदीप 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', 'दो लफ्जों की कहानी,' 'सरबजीत', 'हाईवे', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘जाट’ थी, जो इसी साल रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल लीड एक्टर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी