न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मृणाल से थप्पड़ खाकर सुन्न हो गया था शाहिद का कान! अनुपम खेर की भतीजी वृंदा की हुई सगाई

'द कपिल शर्मा शो' में एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर खूब मस्ती करते नजर आए। दोनों 'जर्सी' फिल्म के प्रमोशन के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Dec 2021 5:55:23

मृणाल से थप्पड़ खाकर सुन्न हो गया था शाहिद का कान! अनुपम खेर की भतीजी वृंदा की हुई सगाई

'द कपिल शर्मा शो' में एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर खूब मस्ती करते नजर आए। दोनों 'जर्सी' फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे। कपिल ने फिल्म के ट्रेलर का जिक्र किया। जब कपिल ने शाहिद से पूछा कि कबीर सिंह फिल्म के बाद अब जर्सी में मृणाल से उन्हें थप्पड़ खाना पड़ गया, तो इस पर एक्टर ने कहा कि थप्पड़ खाने के बाद उनका कान सुन्न हो गया था। शाहिद ने इस सीन के बारे में बताया कि मृणाल पहले तो प्यार-प्यार से कर रही थी। इसने मुझे 2-3 थप्पड़ आराम से मारे। मुझे लगा कुछ नहीं होगा। फिर रिटेक लिया गया और चौथा थप्पड़ इसने मुझे जोर से मारा, उसकी आवाज हुई धाड़। मैं कह सकता हूं कि कुछ देर के लिए मेरा कान सुन्न हो गया था।

चंडीगढ़ की सर्दी में हमने इस सीन को फिल्माया था और अगर इतनी तेज आपको पड़े, तो दो दिन तक आपको पता चलता है। इस पर मृणाल ने शाहिद को सॉरी कहा। मृणाल ने बताया कि वे चांटा मारने से हिचकिचा रही थीं। शाहिद आपके सामने हों, तो आप कैसे उन्हें मार सकते हैं। एक सीरियल का सेट पास में ही था। वहां एक्ट्रेस को एक्टर को चांटा मारना था। लड़की ने इतनी जोर से चांटा मारा कि एक्टर को गुस्सा आ गया और उसने पलटकर थप्पड़ जड़ दिया। मैं इसे सुनकर काफी डरी हुई थी कि कहीं शाहिद को मारने में मुझे भी ना पड़ जाए।

shahid kapoor,mrunal thakur,anupam kher,vrinda kher,the kapil sharma show,bollywood news in hindi

अनुपम ने शेयर की वृंदा की एंगेजमेंट सेरेमनी की फोटो व वीडियो

एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर मां व भाई के साथ फोटो व वीडियो शेयर करते हैं। अनुपम के बेटे सिकंदर भी पिता के साथ प्यार भरे पल बिताते नजर आते हैं। अब अनुपम ने शनिवार (25 दिसंबर) को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर की सगाई सेरेमनी की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। वृंदा अनुपम के भाई राजू खेर की बेटी हैं। फोटो में वृंदा खुशी से झूमती दिखीं।

वृंदा जल्द ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। तस्वीरों में वृंदा और निपुन की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। अनुपम ने कैप्शन में लिखा है, "और जश्न शुरू !! जय हो!! @vrindakher @gandhinipun #RingCeremony #KhersAndGandhis." वृंदा एक ब्लॉगर भी हैं। उन्हें फैशन और ब्यूटी से रिलेटेड ब्लॉग्स बनाना बेहद पसंद हैं। निपुन एक वेडिंग प्लानर हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो