Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धीमी गति की वजह से बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई शाहिद कपूर की देवा, पहले दिन हुई इतनी कमाई

दर्शकों को भी फिल्म ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। उनका कहना है कि इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी गति। थ्रिल और सस्पेंस वाली फिल्मों की गति तेज होती है वही पसन्द की जाती है। यहाँ यह पूरी तरह से नदारद है जिसके चलते बोरियत महसूस होती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 1:41:21

धीमी गति की वजह से बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई शाहिद कपूर की देवा, पहले दिन हुई इतनी कमाई

शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। समीक्षकों ने इस फिल्म को एक औसत फिल्म बताया है। वहीं दर्शकों को भी फिल्म ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। उनका कहना है कि इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी गति। थ्रिल और सस्पेंस वाली फिल्मों की गति तेज होती है वही पसन्द की जाती है। यहाँ यह पूरी तरह से नदारद है जिसके चलते बोरियत महसूस होती है।

फिल्म का ट्रेलर जितना ग्रिपिंग लग रहा था, फिल्म में ऑडियंस को उतना अट्रैक्ट नहीं कर पाई। फिल्म की ओपनिंग भी सिंगल डिजिट में हुई है। लोग इसे वर्ष 2013 में प्रदर्शित हुई्र मलयालम फिल्म मुम्बई पुलिस की सस्ती हिंदी कॉपी बोल रहे हैं। इसे रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। रोशन मलयाली फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर हैं, इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है।

रोशन एंड्रयूज की बतौर डायरेक्टर ‘देवा’ ऑडियंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘देवा’ ने ओपनिंग डे पर महज 5 करोड़ रुपए का अनुमानित कलेक्शन किया है। यह कलेक्शन शाहिद की पिछले साल आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से भी कम है. शाहिद और कृति सैनन स्टारर फिल्म ने 6.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ लॉकडाउन के बीच रिलीज हुई थी, जिसने ओपनिंग डे पर 3.2 करोड़ रुपए और साल 2019 में आई कबीर सिंह ने 20.21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शाहिद को देवा से काफी उम्मीदें हैं। इस कॉप ड्रामा के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और उन्होंने इस किरदार को अपना अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल बताया था।

शाहिद कपूर ने फिल्म रिलीज के बिल्कुल एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “खून, पसीने और आंसुओं का एक साल. 2024 पूरी तरह देवा था!!! मेरा दिल मेरी जान. मेरा काम मेरी शिद्दत। मेरा एक्टिंग के लिए प्यार। मेरी ऑडियंस के लिए मोहब्बत। मेरा सैलून का एक्सपीरिएंस, मेरा अंदर का क्रिएटिव बच्चा। सब है इस देवा में…”
प्रदर्शन के दूसरे दिन भी देवा को सुबह और 12 बजे के बाद वाले शोज में दर्शकों का ज्यादा प्रतिसाद नहीं मिला है। इसे देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि शनिवार के कारोबार में शुक्रवार के मुकाबले कमी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका