न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद ने इस अंदाज में किया मीरा को बर्थडे विश, लंदन में इस भारतीय सिंगर पर दर्शक ने फेंका जूता

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का आज शनिवार (7 सितंबर) को 30वां जन्मदिन है। इस मौके पर शाहिद ने मीरा को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Sep 2024 8:47:15

2 News : शाहिद ने इस अंदाज में किया मीरा को बर्थडे विश, लंदन में इस भारतीय सिंगर पर दर्शक ने फेंका जूता

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का आज शनिवार (7 सितंबर) को 30वां जन्मदिन है। इस मौके पर शाहिद ने मीरा को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। शाहिद ने मीरा की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया। शाहिद ने लिखा, “वह जादुई है। वह अंदर से बाहर तक खूबसूरत है। वह मजबूत है, वह प्यार करने वाली है और उसकी मुस्कान मेरे दिल को रोशन कर देती है। यह जन्मदिन की लड़की पूरी तरह से मेरी है और मैं अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं कर सकता। जन्मदिन मुबारक हो, खूबसूरत। भगवान तुम्हें हमेशा और हमेशा आशीर्वाद दें, मेरा प्यार।”

उल्लेखनीय है कि शाहिद और मीरा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी मीरा को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे मीरा। ढेर सारा प्यार और खुशियां।” अभिनेत्री नेहा धूपिया ने टिप्पणी की, “हैप्पी हैप्पी मीरा।” बता दें कि शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी मीशा का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि साल 2018 में कपल ने बेटे जेन का स्वागत किया।

शाहिद के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अपनी आगामी फिल्म 'देवा' में नए अवतार से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी। शाहिद की पिछली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इस साल वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद ने पहली बार कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म खूब पसंद की गई।

‘तौबा-तौबा’ गाने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला पर फेंका गया जूता

विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ का गाना ‘तौबा-तौबा’ गाकर पंजाबी सिंगर करण औजला पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। हालांकि वे और भी कई पंजाबी गाने गा चुके हैं, जो हिट रहे हैं। करण इन दिनों यूके टूर पर हैं। लंदन शो के दौरान वे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान किसी ने बाईं तरफ से एक सफेद रंग का जूता फेंका जो सीधा करण के चेहरे पर लगा। इसके बाद करण भड़क गए। करण ने तुरंत गालियां दी। वे शो को बीच में ही रोकते हुए जूता फेंकने वाले को ढूंढने लगे।

उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो मंच पर सामने आओ। क्या मैं इतना बुरा गा रहा हूं कि लोग जूते फेंकें? अगर आपको कोई समस्या है, तो सीधे मंच पर आकर मुझसे बात करें। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को पकड़कर वहां से ले गए। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया कि करण के साथ ऐसा क्यों किया गया था।

करण ने युवा दर्शकों से अपील की है कि वे ऐसे अपमानजनक व्यवहार से दूर रहें और कलाकारों का सम्मान करें। आपको बता दें कि करण वही सिंगर हैं, जिनका नाम पंजाब के नामचीन सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में आया था। करण ज्यादातर विदेश में ही रहते हैं और कभी-कभी भारत और पंजाब आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क