न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद ने मीरा के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, अली ने तोड़ी ‘गणपति बप्पा मोरया’ नहीं बोलने पर चुप्पी

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को बी टाउन के पावर कपल में शुमार किया जाता है। वे लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोनों सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 8:07:36

2 News : शाहिद ने मीरा के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, अली ने तोड़ी ‘गणपति बप्पा मोरया’ नहीं बोलने पर चुप्पी

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी को बी टाउन के पावर कपल में शुमार किया जाता है। वे लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। साथ ही खिंचाई करने में भी नहीं चूकते। अब शाहिद ने अपनी पत्नी को उनके जन्मदिन एक प्यार भरा नोट लिखते हुए विश किया है। दरअसल मीरा आज रविवार (7 सितंबर) को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में शाहिद ने इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें शेयर कीं। तीन फोटो में मीरा क्यूट और खूबसूरत अंदाज में पोज देती नजर आईं।

चौथी फोटो सबसे खास थी, जिसमें शाहिद अपनी लेडी लव के गाल पर किस करते दिखाई दे रहे थे। शाहिद ने मीरा के लिए अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माय लव। तुम मुझे पूरा करती हो। भगवान ने तुम्हें खुशियों की एक छोटी सी पोटली में लपेटकर मेरे लिए बचा लिया और मैं खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरे साथ जिंदगी भर रह पाओगी। खुश रहो, स्वस्थ रहो, हर मौके पर खुद को अभिव्यक्त करो…हर तरह से जो तुम्हें पसंद हो…तुम्हारी चमक हर उस चीज में भर जाए जिसे तुम छुओ।” यह पोस्ट सामने आने के बाद मीरा को फैंस और सेलेब्स भी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मीरा भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन वह काफी लोकप्रिय हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं। उनका एक Akind नाम का स्किनकेयर ब्रांड भी है जिससे वो करोड़ों की कमाई करती हैं। बता दें कि मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज हुई है। दोनों ने साल 2015 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को जानने के लिए कुछ समय लिया। उन्होंने एक लंबी मीटिंग भी की थी। कपल के दो बच्चे बेटी मीशा और बेटा जैन हैं।

अली गोनी ने कहा, मेरे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है, हम पूजा नहीं करते हैं

मशहूर एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अली गोनी हाल ही में गणेश उत्सव के एक वीडियो के कारण विवाद में आ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में अली अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन, निया शर्मा और बाकी लोगों के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया’ का नारा नहीं लगाते दिखे। जब से यह वीडियो सामने आया है तब से लोग अली को ट्रॉल कर भला-बुरा सुना रहे हैं। बात बहुत बढ़ने के बाद अली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अली ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे इसका एहसास ही नहीं हुआ, मैं अपने विचारों में खोया हुआ था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह की कोई बात इतना बड़ा मुद्दा बन सकती है। मैं पहली बार गणपति उत्सव में गया था। मैं आम तौर पर वहां नहीं जाता। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे वहां क्या करना है और मुझे हमेशा यह चिंता रहती है कि कहीं मैं अनजाने में कुछ गलत न कर बैठूं। मेरे धर्म में इसकी इजाजत नहीं है, हम पूजा नहीं करते हैं।

हमारी एक ही मान्यता है, हम नमाज पढ़ते हैं, प्रार्थना करते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कुरान में लिखा है कि हमें सभी का सम्मान करना चाहिए और मैं करता हूं। ट्विटर अब बहुत गंदा हो चुका है। लोग परिवार को भी नहीं छोड़ते। मेरे बारे में बुरा कहने से मुझे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मेरा दिल साफ है। लेकिन मां और जैस्मिन के बारे में घटिया बातें लिखना बेहद दुखद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह