अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। मीरा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं मीरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में मीरा ब्राउन टॉप और ग्रे शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई दिख रही हैं। इसके साथ मीरा ने स्लीपर पहने हुए हैं। लो बन और फेस मास्क से मीरा ने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। हाथ में पर्स और फोन कैरी किया हुआ है। कई फैंस को मीरा का यह अंदाज नहीं जंचा और वे उन्हें ट्रोल करने लगे।














