न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद की इस फिल्म के सीक्वल पर आई Update, पति के खिलाफ केस दर्ज होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

करीब एक दशक पहले पंजाब में बढ़ते नशे को टारगेट करते हुए फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ बनाई गई थी। फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 8:10:45

2 News : शाहिद की इस फिल्म के सीक्वल पर आई Update, पति के खिलाफ केस दर्ज होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

करीब एक दशक पहले पंजाब में बढ़ते नशे को टारगेट करते हुए फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ बनाई गई थी। फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट यानी सीक्वल को लेकर खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर की अगुआई में ‘उड़ता पंजाब 2’ बनने की तैयारी है। पिछली बार की तरह इस बार भी फिल्म में शाहिद ही मुख्य हीरो रहेंगे। जल्द ही इस खबर पर कंफर्मेशन भी आ सकती है। फिल्म एकता के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी।

फिल्म के लेखन और निर्देशन का काम आकाश कौशिक के हाथ में सौंपा गया है। इस फिल्म में साथ काम करने को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अभी लेखनी का काम चल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग साल 2026 में शुरू की जा सकती है। एक बार जब स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी तो फिल्म की कास्ट पर विचार किया जाएगा। एकता की इच्छा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी शाहिद ही फिल्म के लीड एक्टर बनें। इस बारे में एकता ने शाहिद से शुरुआती डिस्कसन कर भी लिया है लेकिन अभी औपचारिक बातचीत बाकी है।

सीक्वल की कहानी एकदम अलग होगी लेकिन प्लॉट पिछले पार्ट की तरह ही ड्रग्स एंगल पर ही केंद्रित होगा। बता दें ‘उड़ता पंजाब’ साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर अभिषेक चौबे थे। फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ और वर्ल्डवाइड 90 करोड़ रुपए से ज्यादा का रहा था। इसमें दिलजीत दोसांझ, आलिया भट्ट और करीना कपूर खान के भी अहम रोल थे।

shahid kapoor,actor shahid kapoor,udta punjab,udta punjab 2,udta punjab sequel,ekta kapoor,ayesha takia,actress ayesha takia,farhan azmi

आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी पर लगा लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

‘वांटेड’ फेम एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी के खिलाफ गोवा में 3 मार्च को केस दर्ज हुआ है। फरहान कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और रोड रेज की घटना को लेकर फंसे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान पर गोवा के कैंडोलिम एरिया में तेज गाड़ी चलाने और फिर स्थानीय लोगों के साथ रोड पर झड़प करने का आरोप है। अब आयशा ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ नोट शेयर कर बताया है कि गोवा में उनके परिवार के साथ डरावनी घटना हुई और उनके बेटे व पति को बेरहमी से धमकाया गया और बदसलूकी की। लोकल गुंडों ने उनकी कार को घेर लिया और रात को घंटों तक धमकाया और प्रताड़ित किया। जब उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो उल्टा पति पर ही केस हो गया। गोवा में महाराष्ट्र के प्रति नफरत बहुत ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि उन्होंने बार-बार फरहान और मेरे बेटे को महाराष्ट्र से होने और बड़ी कार रखने के लिए कोसा।

मेरे पति ने ही लगभग 150 लोगों की बड़ी भीड़ को देखकर मदद के लिए 100 नंबर डायल किया था, लेकिन बदले में फरहान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। मेरे पास सबूत के तौर पर वीडियो प्रूफ और सीसीटीवी फुटेज हैं। बता दें आयशा ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से निकाह किया था। फरहान बिजनेसमैन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ