न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IIFA में बोले शाहिद कपूर, करना चाहता हूँ दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम

एक दौर ऐसा था जब साउथ स्टार्स हिन्दी फिल्मों में काम करने का सपना देखते थे और अब ऐसा समय है जब हिन्दी फिल्मों के सितारे दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना चाह रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 7:40:19

IIFA में बोले शाहिद कपूर, करना चाहता हूँ दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम

एक दौर ऐसा था जब साउथ स्टार्स हिन्दी फिल्मों में काम करने का सपना देखते थे और अब ऐसा समय है जब हिन्दी फिल्मों के सितारे दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना चाह रहे हैं। वजह दक्षिण भारत की फिल्में हिन्दी फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही हैं। वहाँ की फिल्मों को अब उत्तर भारत के दर्शक भी खासी संख्या में पसन्द करने लगे हैं। यही कारण है कि संजय दत्त, सैफ अली खान जैसे बॉलीवुड स्टार भी साउथ की फिल्मों में विलेन का रोल कर रहे हैं।

हाल ही में प्रदर्शित हुई देवरा में खलनायक की भूमिका में नजर आए सैफ अली खान के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार ने साउथ सिनेमा में काम करने की इच्छा जाहिर की है। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर हैं। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) में शामिल हुए शाहिद कपूर ने मीडिया से दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, 'मैं दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे डर है कि अगर दक्षिण भारतीय दर्शक मेरी डायलॉग डिलीवरी से खुश नहीं हुए तो क्या होगा? मैं कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता, हिंदी पर तो मेरी अच्छी पकड़ है।' जब उनसे पूछा गया कि दक्षिण की कौन सी भाषा की फिल्म उन्हें खासतौर पर पसंद है, तेलुगु, तमिल, मलयालम या कन्नड़, तो अभिनेता ने इसके जवाब में कहा, 'मेरे लिए यह सब बराबर है, क्योंकि मैं इनमें से कुछ भी नहीं जानता। इसलिए अगर कोई भी साउथ का फिल्ममेकर मुझ पर भरोसा कर सकता है, मुझे ठीक से समझा सकता है और मेरे सारे सवालों का जवाब दे सकता है, तो मैं उनके लिए काम करने को तैयार हूं।'
शाहिद जल्द ही फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'यह एक एक्शन फिल्म है, इसलिए इसमें बहुत सारा एक्शन है। इसमें आपको जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि यह किसने किया। मैं इसमें एक एग्रेसिव किरदार निभा रहा हूं। यह एक बहुत बढ़िया फिल्म है, अगर हम सही टीजर और ट्रेलर बनाएं तो यह आपको रोमांचित कर देगी। यह अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।' इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) का 24वां संस्करण फिलहाल अबू धाबी में चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री